फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of Under 19 World cup Priyam garg will Indian cricket team

रिकॉर्ड पांचवें विश्व कप पर भारतीय अंडर-19 टीम की निगाह, आज से शुरू होगा महामुकाबला

Fri, 17 Jan 2020 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Jan 2020 07:54 AM IST
सार

  • 16 जूनियर टीमों के बीच शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगी विश्व विजेता बनने की जंग 
  • 19 को श्रीलंका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी प्रियम की टीम

विज्ञापन
Match preview and prediction of Under 19 World cup Priyam garg will Indian cricket team
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

प्रियम गर्ग की अगुआई वाली भारतीय टीम शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप में अपना खिताब बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। चार बार की चैंपियन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को श्रीलंका के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन


टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला किंबरले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से होगा। भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उसने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मेजबान टीम को द्विपक्षीय सीरीज में 2-1 से हराने के बाद चार देशों के टूर्नामेंट भी जीता।
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, प्रियम, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तो गेंदबाज सुशांत सिंह, कार्तिक त्यागी और अर्थव अंकोलेकर भी पूरे रंग में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप और टीमें

ग्रुप ए: भारत, जापान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका।
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नाइजीरिया।
ग्रुप सी: बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, जिंबाब्वे।
ग्रुप डी: अफगानिस्तान, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, यूएई।

भारत का कार्यक्रम 

19 जनवरी बनाम श्रीलंका
21 जनवरी बनाम जापान
24 जनवरी बनाम न्यूजीलैंड

महत्वपूर्ण जानकारी और खास बातें

  • 22 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में खेले जाएंगे 48 मुकाबले 
  • 04 बार सर्वाधिक यह खिताब जीत चुका है भारत। ऑस्ट्रेलिया तीन और पाक दो बार विजेता बना है    
  • 04 ग्रुपों में बांटा गया है टीमों को, 07 फरवरी को होगा फाइनल 
  • 01 पहली बार जापान और नाइजीरिया की टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी 
  • 505 रन सर्वाधिक एक टूर्नामेंट में बनाने का रिकॉर्ड भारत के शिखर धवन (2004) के नाम है  
  • 26 सर्वाधिक विकेट भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने (2002-2004) में लिए हैं। वह इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के मोइसेस हेनरिस (27) के बाद दूसरे नंबर पर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed