फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of Practice match between India and New Zealand XI

ओपनिंग जोड़ी में चयन की होड़, न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच आज से

Fri, 14 Feb 2020 08:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 14 Feb 2020 08:25 AM IST
सार

  • टी-20 सीरीज में भारत ने किया था क्लीन स्वीप
  • वनडे में न्यूजीलैंड ने किया सफाया 
  • रोहित की गैरमौजूदगी में पृथ्वी और शुभमन पर नजर
  • अश्विन और जडेजा की अग्निपरीक्षा  

विज्ञापन
Match preview and prediction of Practice match between India and New Zealand XI
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे सीरीज में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम की आगामी टेस्ट सीरीज पर लगी है। पांच दिवसीय प्रारूप के लिए टीम को नए सिरे से तैयारियां करने होंगी और शुक्रवार से न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ शुरू हो रहा तीन दिवसीय अभ्यास मैच इसके लिए अच्छा मंच साबित हो सकता है। भारत इससे बेहतर अभ्यास मैच की उम्मीद नहीं कर सकता था क्योंकि विरोधी टीम में न्यूजीलैंड के कई सीनियर और ए टीम के खिलाड़ियों को जगह मिली है जिसमें लेग स्पिनर ईश सोढ़ी, ऑलराउंडर जिमी नीशाम और विकेटकीपर टिम सीफर्ट भी शामिल हैं। टीम में हाल में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने वाले स्काट कुगेलिन और ब्लेयर टिकनर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी पर नजर

भारतीय टीम को लेकर सभी की निगाह पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी पर लगी हैं। पृथ्वी और शुभमन दोनों को अभ्यास का अच्छा मौका मिलेगा। ये दोनों ही 21 फरवरी से वेलिंगटन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। शुभमन कप्तान विराट कोहली को दिखाना चाहेंगे कि वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाट पिच पर अश्विन और जडेजा की परीक्षा

सपाट पिच पर टीम में शामिल दो शीर्ष स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की परीक्षा होगी जिन्हें डेरिल मिशेल, टाम ब्रुस और सीफर्ट जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा। अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अश्विन पहले टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह बनाने की दौड़ में जडेजा को पछाड़ सकते हैं जो अपनी ऑलराउंड क्षमता के दम पर अभी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

न्यूजीलैंड एकादश में डेन क्लीवर भी शामिल हैं जिन्होंने भारत ए के खिलाफ दो मैचों में 196 और 53 रन की पारी खेली। उनके पास चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का एक और मौका होगा। इस मैच को प्रथम श्रेणी का दर्जा हासिल नहीं है जिसका मकसद टीम के प्रत्येक सदस्य को 50 से 100 गेंद खेलने का मौका देना और साथ ही गेंदबाजों को लय हासिल करने में मदद करना है।

विज्ञापन

रोमांचक होगा अभ्यास मैच

मेजबान टीम भी आम तौर पर अभ्यास मैच के लिए कमजोर टीम उतारती है जिससे कि मेहमान टीम को अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का मौका नहीं मिले लेकिन अच्छे खिलाड़ियों की मौजूदगी में इस अभ्यास मैच के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन, ऋ षभ पंत, नवदीप सैनी और शुभमन गिल।

न्यूजीलैंड एकादश: डेरिल मिशेल (कप्तान), फिन एलन, टाम ब्रुस, डेन क्लीवर, हेनरी कूपर, स्काट कुगेलिन, जेम्स नीशाम, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed