फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview and prediction of India vs west indies 3rd ODI at cuttack

INDvWI: विंडीज से लगातार 10वीं सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, रोमांचक होगा निर्णायक मुकाबला

Sun, 22 Dec 2019 08:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Dec 2019 08:34 AM IST
सार

02 : साल पहले विशाखपट्टनम में खेले गए मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया 
01 : विकेट और चाहिए कुलदीप यादव को वनडे में सौ का आंकड़ा छूने के लिए। अगर वह ऐसा करते हैं तो 55 मैचों में सबसे तेज विकेटों का शतक लगाने वाले भारतीय बनेंगे। शमी ने 58 मैचों में पूरे किए थे सौ विकेट

विज्ञापन
match preview and prediction of India vs west indies 3rd ODI at cuttack
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम रविवार को जब वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक वनडे मुकाबले में उतरेगी तो उसकी निगाह इस प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दसवीं द्विपक्षीय सीरीज जीतने पर होगी। उधर वेस्टइंडीज टीम इस प्रयास में होगी कि भारत से 13 साल बाद कोई द्विपक्षीय सीरीज जीत सके। मार्च में ऑस्ट्रेलिया से द्विपक्षीय सीरीज हारी भारतीय टीम ने पिछले 15 साल में लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई है। 

विज्ञापन


चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन भारत ने विशाखानपत्तनम में दूसरा मैच उसी अंदाज में जीतकर वापसी की। कप्तान विराट कोहली खाता नहीं खोल सके लेकिन शीर्षक्रम के सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैट्रिक लगाई। भारत ने दूसरा मैच 107 रन से जीता।

विज्ञापन

ओपनर रोहित के निशाने पर जयसूर्या का रिकॉर्ड

match preview and prediction of India vs west indies 3rd ODI at cuttack
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

दूसरे मैच में 159 रन बनाने वाले रोहित सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या के रिकॉर्ड से 9 रन पीछे हैं। लोकेश राहुल ने भी पहले विकेट की 220 रन की साझेदारी में शतक जमाया था। जून में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले से पारी का आगाज कर रहे राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रेयस अय्यर और ऋ षभ पंत ने भी रन बनाए। वे भी साल के अंत में टीम को शानदार योगदान करना चाहेंगे।

सैनी कर सकते हैं वनडे में पदार्पण

match preview and prediction of India vs west indies 3rd ODI at cuttack
नवदीप सैनी - फोटो : social media

गेंदबाजी में चोटिल दीपक चाहर की जगह दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को वनडे पदार्पण का मौका मिल सकता है। फील्डिंग में भारत का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। अय्यर ने जरूर शिमरोन हेतमायर को शानदार थ्रो पर रन आउट किया लेकिन चाहर ने निकोलस पूरन और शाई होप का कैच टपकाया। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हमें कैचिंग बेहतर करनी होगी। अपनी गलतियों से पार पाना होगा। फील्डिंग का लुत्फ उठाने की जरूरत है।’ 

विज्ञापन

नए उत्साह में हेतमायर-कॉटर्ल

match preview and prediction of India vs west indies 3rd ODI at cuttack
शिमरोन हेटमायर - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने हेतमायर को सात करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। उनके साथी शेल्डन कॉटर्ल को किंग्स इलेवन पंजाब ने साढे़ आठ करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं इस साल रोहित के बाद सर्वाधिक रन बना चुके होप पर किसी ने बोली नहीं लगाई और वह इस मैच में बड़ी पारी खेलकर अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। कायरन पोलार्ड की टीम ने पहले दो वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

टॉस और ओस की भूमिका अहम 

match preview and prediction of India vs west indies 3rd ODI at cuttack
ind vs wi

यहां भी ओस को ध्यान में रखकर टीमें दूसरी पारी में गेंदबाजी से बचना चाहेंगी। बाराबती स्टेडियम की पिच भी विशाखापट्टनम की तरह बल्लेबाजों की मददगार होगी। हेतमायर और होप ने चेन्नई में भारतीय गेंदबाजों को दबाव में रखा था और दूसरे मैच में अय्यर का बेहतरीन थ्रो नहीं होता तो वह एक बार फिर बड़ी पारी खेल जाते। 

दोनों टीमें

match preview and prediction of India vs west indies 3rd ODI at cuttack
चेन्नई वन-डे में भारत की हार - फोटो : ट्विटर

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज: किरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खारी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटर्ल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेतमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पाल और हेडन वाल्श जूनियर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed