फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of India vs west indies 2nd test

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से, पंत पर होगी निगाह

Fri, 30 Aug 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 30 Aug 2019 08:02 AM IST
सार

2018 : से अब तक 13 टेस्ट मैचों में सिर्फ 05 जीत पाई है वेस्टइंडीज 
183 : रन बनाए अजिंक्य रहाणे ने पहले टेस्ट में जिसमें शतक शामिल था  

विज्ञापन
Match preview and prediction of India vs west indies 2nd test
ऋषभ पंत - फोटो : social media

विस्तार

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। पहला टेस्ट भारत ने 318 रन से जीता था। सबीना पार्क में होने वाले दूसरे टेस्ट में कप्तान विराट की टीम की निगाहें क्लीन स्वीप करने पर होंगी। टी-20 और वनडे सीरीज टीम इंडिया पहले ही जीत चुकी है।

विज्ञापन

 
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि यहां के हालात और विकेट अच्छी नजर आ रही है। पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा अनुकुल परिस्थितियों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तकनीकी खामियों का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि पंत की बल्लेबाजी फॉर्म भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का सबब है लेकिन फिर भी अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नजर नहीं आती। रन न बनाने से ज्यादा पंत के आउट होने का तरीका चिंताजनक है। भारतीय थिंकटैंक ने 21 साल के रूड़की के इस युवा से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं। इस दौरे में विभिन्न प्रारूपों में उन्होंने क्रमश: 00, 04, 65*, 20, 00, 24 और 07 रन बनाए हैं। ड्रेसिंग रूम में ऋद्धिमान साहा भी हैं। ऐसे में पंत चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। 

विज्ञापन

रहाणे की फॉर्म से मध्यक्रम मजबूत 

Match preview and prediction of India vs west indies 2nd test
अंजिक्य रहाणे - फोटो : social Media

ओपनर मयंक अग्रवाल पहले टेस्ट में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन उन्हें फिर से मौका मिलने की उम्मीद है। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के लय में आने से भारतीय मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पहली पारी में उन्होंने अर्द्धशतक और दूसरी पारी में शतक लगाया। दूसरी पारी में 93 रन बनाने वाले हनुमा विहारी ने भी अपने चयन को सार्थक किया है। हनुमा के प्रदर्शन से रोहित शर्मा का टेस्ट टीम में वापसी का इंतजार बढ़ गया है। हालांकि मयंक अगर बेहतर नहीं कर पाए तो उन्हें ज्यादा मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि रोहित जैसे बल्लेबाज बाहर बैठे हैं और भारत को इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है। उपमहाद्वीप में रोहित उपयोगी साबित हो सकते हैं जहां लाल गेंद ज्यादा मूव नहीं करेगी। पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इशांत और बुमराह पांच-पांच विकेट लेने में सफल रहे। मोहम्मद शमी ने भी प्रभावी गेंदबाजी की। रविंद्र जडेजा बतौर ऑलराउंडर छाप छोड़ने में सफल रहे। 

विंडीज के बल्लेबाजों का इम्तिहान 

Match preview and prediction of India vs west indies 2nd test
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज की ओर से कोई भी बल्लेबाज दोनों पारियों में एक भी अर्द्धशतक नहीं जड़ सका। प्रतिभाशाली शिमरोन हेतमायर और शाई होप बेहतर नहीं कर सके जबकि आमतौर पर अच्छा करने वाले रोस्टन चेज दूसरी पारी में उतना अच्छा करते नजर नहीं आए। नई गेंद से शेनन ग्रैबिएल और केमोर रोच ने दूसरे छोर से पूरा समर्थन न मिलने के बावजूद अच्छा प्रभाव दिखाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed