फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of India vs Australia 3rd ODI at Chinnaswamy Stadium Bengaluru

हाईवोल्टेज होगी निर्णायक जंग, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे आज

Sun, 19 Jan 2020 02:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Jan 2020 02:20 AM IST
सार

318 : रन बनाए हैं रोहित ने बंगलूरू में जिसमें एक दोहरा शतक है जिसमें उनकी स्ट्राइक रेट लगभग 122 रही है 
02 : विकेट चाहिए ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को वनडे में अपने सौ विकेट पूरे करने के लिए 

विज्ञापन
Match preview and prediction of India vs Australia 3rd ODI at Chinnaswamy Stadium Bengaluru
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह दुनिया की दो दिग्गज टीमों के बीच टक्कर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में रविवार को होने वाले निर्णायक मुकाबले में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है जिसमें दोनों टीमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर एक-दूसरे पर बादशाहत कायम करने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन


मुंबई में हुए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी के साथ दस विकेट से जीत हासिल की थी तो लगा था कि भारत से घरेलू मैदान में लगातार चार मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टक्कर को एकतरफा कर देगी लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने 36 रन की जीत के साथ पलटवार कर सीरीज में वापसी कर ली। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि भारत दूसरे वनडे में अपने बल्लेबाजी संयोजन को ढर्रे पर ले आया तथा लोकेश राहुल ने भी पांचवें नंबर पर मिले मौके का पूरा फायदा उठाया।
विज्ञापन


रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी का आगाज किया जबकि कप्तान विराट कोहली अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतरे और श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर आए। रविवार को भी यही बल्लेबाजी क्रम बरकरार रहने की संभावना है। रोहित शुक्रवार को क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे लेकिन कोहली को विश्वास है कि यह स्टार सलामी बल्लेबाज चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले निर्णायक मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेगा। शिखर धवन के भी बल्लेबाजी के समय गेंद पसलियों में लगी थी लेकिन उन्हें फिट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई भूमिका में खरे राहुल 

Match preview and prediction of India vs Australia 3rd ODI at Chinnaswamy Stadium Bengaluru
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

दूसरे वनडे में चोटिल ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडे को खेलने का मौका मिला। हालांकि राजकोट में भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण राहुल की पारी रही जो उन्होंने नंबर पांच पर खेली। इससे नई संभावनाएं पैदा हो गई जिससे टीम संतुलन को सुधारने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज राहुल ने 150 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह पिछले मैच में नंबर तीन पर खेले थे। कोहली ने तो इसे राहुल की सर्वश्रेष्ठ पारी तक करार दे दिया था। पंत की अनुपस्थिति में उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली और आरोन फिंच को बड़ी चपलता से स्टंप आउट करने के अलावा दो कैच भी लिए।

कुलदीप-चहल की हो सकती है जुगलबंदी 

Match preview and prediction of India vs Australia 3rd ODI at Chinnaswamy Stadium Bengaluru
kuldeep chahal

गेंदबाजी में किसी तरह के बदलाव की संभावना कम ही है और टीम तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ ही उतर सकती है। हालांकि कुलदीप के साथ चिन्नास्वामी में चहल को भी मौका मिल सकता है। पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ के विकेट लेकर मैच का पासा पलटने वाले कुलदीप की जगह जहां पक्की है वहीं कलाई के दूसरे स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी मौका मिल सकता है क्योंकि चिन्नास्वामी आईपीएल में उनका घरेलू मैदान है।

चोट से उबरकर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी भारत के लिए एक और सकारात्मक पहलू रहा। उन्होंने एक छोर से दबाव बनाया और दूसरे छोर से विकेट मिलते रहे। मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी ने भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। 

वॉर्नर-स्मिथ पर अंकुश जरूरी  

Match preview and prediction of India vs Australia 3rd ODI at Chinnaswamy Stadium Bengaluru
वार्नर-स्मिथ - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया भी हार के बाद बहुत ज्यादा बदलाव करेगा ऐसी संभावना नहीं है। कुलदीप के ओवर में दो विकेट गंवाने से पहले वह लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में बना हुआ था। पहले मैच में शतक लगाने वाले ओपनर डेविड वॉर्नर और कप्तान आरोन फिंच के अलावा स्टीव स्मिथ पर अंकुश लगाना होगा। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशाने ने अपनी पहली वनडे पारी में प्रभाव छोड़ा है।

मिशेल स्टार्क ने पिछले मैच में दस ओवर में 78 रन लुटाए लेकिन वह वापसी के लिए प्रतिबद्ध होंगे। उनके साथ नई गेंद संभालने वाले पैट कमिंस की गेंदों पर रन बनाना फिर से आसान नहीं रहा जबकि एडम जांपा फिर से कोहली को आउट किया। बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर हालांकि प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्हें निर्णायक मैच में बेहतर खेल दिखाना होगा।

टीमें इस प्रकार है

Match preview and prediction of India vs Australia 3rd ODI at Chinnaswamy Stadium Bengaluru
IND VS AUS

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जांपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed