फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mastercard acquires title sponsorship rights for BCCI international and domestic home matches

Mastercard: मास्टरकार्ड होगा भारत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों का स्पॉन्सर, धोनी हैं इसके ब्रांड एम्बेसडर

Mon, 05 Sep 2022 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Sep 2022 04:37 PM IST
सार

मास्टरकार्ड ने भारतीय दर्शकों के लिए अपनी रणनीतिक पहुंच को व्यापक बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। इसका उद्देश्य देश भर में और उसके बाहर क्रिकेट प्रेमियों के साथ मास्टरकार्ड के जुड़ाव को बढ़ाना है।

विज्ञापन
Mastercard acquires title sponsorship rights for BCCI international and domestic home matches
बीसीसीआई ने मास्टरकार्ड के साथ पार्टनरशिप की है - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत में अब अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों का स्पॉन्सर मास्टरकार्ड होगा। इससे पहले पेटीएम के पास यह अधिकार थे। भारत में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैच और घरेलू टूर्नामेंट्स को मास्टरकार्ड स्पॉन्सर करेगा। इनमें ईरानी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स शामिल हैं। इसके साथ ही भारत में होने वाले सभी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट्स (अंडर 19 और अंडर 23) का भी स्पॉन्सर मास्टरकार्ड ही होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसका एलान किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टरकार्ड ने भारतीय दर्शकों के लिए अपनी रणनीतिक पहुंच को व्यापक बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। इसका उद्देश्य देश भर में और उसके बाहर क्रिकेट प्रेमियों के साथ मास्टरकार्ड के जुड़ाव को बढ़ाना है। मास्टरकार्ड दुनियाभर में बड़ा नाम है और UEFA चैंपियंस लीग, ग्रैमीज, कान्स फिल्म फेस्टिवल, ऑस्ट्रेलियाई और फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट जैसी बड़े टूर्नामेंट्स को भी स्पॉन्सर कर चुका है। 

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा- BCCI को   मास्टरकार्ड के साथ जुड़कर प्रसन्नता हो रही है। आगे हमें ऑस्ट्रेलिा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है। इसके बाद अगले साल की शुरुआत में हमें श्रीलंका, न्यूजीलैंड के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। अगले साल भारत में दिलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट भी खेला जाना है। हमें उम्मीद है कि यह एक शानदार पार्टनरशिप होगी। 

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले चार सालों से मास्टरकार्ड के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा- क्रिकेट मेरा जीवन रहा है और मुझे वह सब कुछ दिया जो मेरे पास है। मैं रोमांचित हूं कि मास्टरकार्ड बीसीसीआई के सभी घरेलू क्रिकेट मैचों और विशेष रूप से घरेलू, जूनियर और महिला क्रिकेट को प्रायोजित कर रहा है। आज के रणजी और जूनियर खिलाड़ी कल देश के लिए खेलेंगे और 1.3 अरब भारतीयों के गौरव का प्रतीक बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed