फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Master blaster sachin tendulkar furiates on twitter, said remove sara and arjuns fake accounts

आखिर ऐसा क्या हुआ कि ट्विटर पर भड़क उठे मास्टर ब्लास्टर

Tue, 17 Oct 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 17 Oct 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
Master blaster sachin tendulkar furiates on twitter, said remove sara and arjuns fake accounts
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ht

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया से इन दिनों नाराज चल रहे हैं। दरअसल, वो सोशल मीडिया पर बने फेक आईडी को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी सारा और बेटे अर्जुन के नाम पर ट्विटर पर बने फर्जी अंकाउट को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन


उन्होंने  कहा है कि वे दोनों ट्विटर पर हैं ही नहीं, फिर भी उसके नाम से कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं। और इसी कारण सचिन ने ट्विटर से अपील भी की है कि इन दोनों से जुड़े सभी फर्जी अकाउंट को तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन


पढ़ेंः- हमें लड़कियों को गलती करने की आजादी देनी चाहिए: सचिन तेंदुलकर 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सचिन ने लगातार एक के बाद एक ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मैं लगातार इस बात को दोहराता रहता हूं कि मेरे बच्चे ट्विटर पर नहीं हैं। मैं ट्विटर से अपील करता हूं कि वो इस तरह के सारे अकाउंट को जल्द से जल्द बंद करें।'

 
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में सचिन ने लिखा, 'दूसरों के नाम से अकाउंट चलाकर कुछ भी लिखना गलतफहमी पैदा करता है, जिससे हमें परेशानी होती है। ट्विटर से मेरी गुजारिश है कि वो जल्द से जल्द इस मामले में एक्शन लें।'

 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed