{"_id":"5e43ba388ebc3ee5923fd9a8","slug":"marylebone-cricket-club-to-play-one-50-over-game-3-t20-matches-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सरजमीं पर उतरेंगे क्रिकेट के सितारें, तीन T-20, एक वन-डे खेलेगा MCC","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी सरजमीं पर उतरेंगे क्रिकेट के सितारें, तीन T-20, एक वन-डे खेलेगा MCC
Wed, 12 Feb 2020 02:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
दुनियाभर में क्रिकेट के नियम बनाने वाली सबसे बड़ी संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) पाकिस्तान में क्रिकेट को पटरी पर लाने की पुरजोर कोशिश में लगी है। MCC की टीम आगामी पाकिस्तान दौरे पर तीन टी-20 मैच और एक 50 ओवर्स का मैच खेलेगी। सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
गद्दाफी स्टेडियम पर होने वाले पहले मैच में उसका सामना लाहौर कलंदर्स से होगा। इस टीम में शाहीन अफरीदी और फखर जमां जैसे पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी हैं।
पाकिस्तान शाहींस दो दिन बाद 50 ओवरों के मैच में एमसीसी से खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तान के घरेलू चैम्पियन नार्दर्न से टी20 मैच खेलना है। वहीं पीएसएल की मुल्तान सुल्तांस टीम से भी एक टी-20 मैच खेलेंगे जिसमें इंग्लैंड के मोईन अली और जेम्स विंस जैसे खिलाड़ी है। यह दौरा 13 से 19 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
MCC अध्यक्ष कुमार संगकारा 12 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे। रवि बोपारा, रोल्फ वान-डर मर्व और रॉस विटले इस टीम में होंगे। पाकिस्तान में 10 साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद बीते दिनों पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान जाकर सीरीज खेली अब बांग्लादेश टीम पाक दौरे पर है।
विज्ञापन