{"_id":"59d355af4f1c1bab538b575b","slug":"mary-kom-gets-spot-in-team-india-in-asiad-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरी काम भारतीय टीम में शामिल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरी काम भारतीय टीम में शामिल
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
मैरी काम
- फोटो : news18.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी काम को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मैरी काम 48 किलोग्राम वर्ग के तहत अगले माह होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके अलावा 64 किलोग्राम में ए सरिता देवी को टीम में जगह दी गई है। तीन दिनों तक हुए ट्रायल में भार वर्ग बदल कर भी दोनों अनुभवी खिलाड़ी युवा मुक्केबाजों की चुनौती को पार पा सकीं। चीन के हो ची मिन्ह शहर में 2 से 11 नवंबर तक यह चैंपियनशिप आयोजित होगी।
पांच बार की विश्व चैंपियनशिप मैरी काम एशियाई और ओलंपिक खेलों में 51 किलोग्राम भार वर्ग को शामिल करने के बाद 2010 से इस वर्ग में खेल रही हैं। यह छठी बार है जब वह एशियाई चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। राज्यसभा सांसद मैरी काम ने ट्रायल में छह बाउट खेल सभी में जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी को हराया।
विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता सोनिया लाथर भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। गत एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सावेती बोरा भी इस साल यहां भाग लेंगी। पूजा रानी और सीमा पुनया को भी टीम में जगह मिली है। एशियाई चैंपियनशिप में में 60 पदकों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। टीम ने 19 स्वर्ण, 21 रजत तथा 20 कांस्य पदक जीते हैं।