लगातार हार के बीच टीम को फिर झटका, 5 साल में छठे कोच ने दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान मार्वन अटापट्टू ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रशिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में श्रीलंका को भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से पराजित किया।
इससे पहले श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में पराजित हो गई थी। अटापट्टू के इस्तीफे को श्रीलंका क्रिकेट अंतरिम प्रमुख सिद्धाथ वेट्टीमुनि ने स्वीकार कर लिया है।
अटापट्टू अक्तूबर 2014 से टीम के प्रमुख प्रशिक्षक थे। वह इससे पहले 2011 से टीम के बल्लेबाजी कोच थे। अप्रैल में पाल फारबेंस के इंग्लैंड टीम से जुड़ जाने के बाद वह कुछ दिन अंतरिम प्रमुख प्रशिक्षक रहे और फिर उन्हें प्रमुख प्रशिक्षक का पूर्ण दायित्व सौंप दिया गया।
44 साल के अटापट्टू ने श्रीलंका के लिए 90 टेस्ट और 268 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट मैचों में 5502 और वनडे में 8529 रन दर्ज हैं। इस बीच रिपोर्टों के अनुसार पूर्व बल्लेबाज चंदिका हथरूासिंघे से प्रमुख प्रशिक्षक पद के लिए संपर्क किया गया क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश टीम के साथ अच्छा काम किया।
इसके अलावा ग्राहम फोर्ड का नाम भी इस पद के लिए चल रहा है।
पिछले 5 साल में छठे कोच बनाए गए थे अट्टापट्टू
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पिछले साल लंबे जद्दोजदह के बाद पूर्व कप्तान मार्वन अट्टापट्टू को राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया था। पिछले 5 साल में 6 कोचों को नियुक्त करने के बाद एसएलसी ने अट्टापट्टू को नया कोच बनाया था।
अट्टापट्टू पिछले 16 सालों में पूर्णकालिक मुख्य कोच बनने वाले श्रीलंका टीम के पहले हमवतन कोच थे। 44 साल के अट्टापट्टू पिछले 4 साल में टीम के सातवें कोच बने थे। तब एसएलसी के उपाध्यक्ष मोहन डीसिल्वा ने बताया था कि मार्वन (अट्टापट्टू) को 2 साल के लिए टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
इससे पहले चयन समिति ने इस पद के लिए आए 12 उम्मीदवारों में 2 लोगों को शार्टलिस्ट किया गया था, जिसमें अट्टापट्टू अकेले स्थानीय दावेदार थे। वह पहले भी अंतरिम कोच के रूप में टीम को तीन महीने बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके थे।
अट्टापट्टू ने इंग्लैंड के पॉल फेब्रेस की जगह लिया था जिन्होंने चार महीने कोच के पद पर बने रहने के बाद पिछले साल अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था।
बतौर बल्लेबाज बेहद कामयाब भी रहे अट्टापट्टू
दिग्गज बल्लेबाज रहे मार्वन अट्टापट्टू से पहले पूर्व बल्लेबाज रॉय डायस 1999 में कोच बनने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी थे। अट्टापट्टू से पहले 2010 से ट्रेवर बैलिस, स्टुअर्ट लॉ, रुमेश रत्नानायके, ज्यॉफ मॉर्श, ग्राहम फोर्ड और फेब्रेस कोच रहे हैं।
दाएं हाथ के बेजोड़ बल्लेबाज रहे अट्टापट्टू का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 5502 रन बनाए जिसमें उनके 6 दोहरे शतक भी शामिल हैं।
1990 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करते हुए शतकीय पारी खेली थी। वह 2007 में क्रिकेट से रिटायर हुए थे। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 11 शतकों के साथ 8529 रन बनाए।