फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Martin Guptill ton help New Zealand won by 45 runs against sri lanka at Mount Maunganui

मार्टिन गप्टिल के शतक से न्यूजीलैंड की शानदार जीत, पहले वन-डे में श्रीलंका को 45 रन से हराया

Thu, 03 Jan 2019 04:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 03 Jan 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Martin Guptill ton help New Zealand won by 45 runs against sri lanka at Mount Maunganui
Martin Guptill

मार्टिन गप्टिल (138) की उम्दा शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने गुरुवार को श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की। माउंट मौंगानुई में खेले गए पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 45 रन से हराया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम तीन मैचों के वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 5 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 371 बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 326 रन पर सिमट गई। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मार्टिन गप्टिल को मैन ऑफ द ममैच से नवाजा गया। गप्टिल ने 139 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 138 रन की धमाकेदारी पारी खेली।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 23 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट कॉलिन मुनरो (13) के रूप में गिरा। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने गप्टिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी हुई। विलियमसन ने 76 रन बनाए। इसके बाद रॉस टेलर (54) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा, परेरा और प्रदीप ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के 371 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को निरोशन डिकवेला (76) और दनुश्का गुणाथिलाका (43) सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद थिसारा परेरा ने 86 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से जेम्स नीशाम ने 3 विकेट झटके, जबकि ईश सोढ़ी और लोकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed