{"_id":"616ee49e9038ed0b7d6953e8","slug":"martin-guptil-takes-stunning-catch-in-warm-up-match-icc-says-kiwis-can-fly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने पकड़ा शानदार कैच, आईसीसी ने लिखा- कीवी उड़ सकते हैं, देखें Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने पकड़ा शानदार कैच, आईसीसी ने लिखा- कीवी उड़ सकते हैं, देखें Video
Tue, 19 Oct 2021 09:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:00 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में कमाल का कैच पकड़ा है। उनके कैच का वीडियो शेयर करते हुए आईसीसी ने लिखा कि कीवी उड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में गप्टिल ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन सभी बड़ी टीमों के मुकाबले 23 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इससे पहले ही इस टूर्नामेंट में कई कमाल के कैच पकड़े जा चुके हैं। श्रीलंका के दसून शनाका से लेकर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल तक कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से सभी को अपना मुरीद बना लिया है। न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल ने तो अभ्यास मैच में ही ऐसा कैच पकड़ा है कि चारों तरफ उनकी तारीफ हो रही है। उनके कैच का वीडियो शेयर करते हुए आईसीसी ने लिखा कि मार्टिन गप्टिल यह साबित कर रहे हैं कि कीवी उड़ सकते हैं।
गप्टिल दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में शामिल हैं। साल 2019 में उनके सटीक थ्रो की बदौलत ही महेंन्द्र सिंह धोनी को अपना विकेट गंवाना पड़ा था और भारतीय टीम यह सेमीफाइनल मैच हार गई थी। इससे पहले भी गप्टिल कई मौकों पर अपनी शानदार फील्डिंग का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गप्टिल दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में शामिल हैं। साल 2019 में उनके सटीक थ्रो की बदौलत ही महेंन्द्र सिंह धोनी को अपना विकेट गंवाना पड़ा था और भारतीय टीम यह सेमीफाइनल मैच हार गई थी। इससे पहले भी गप्टिल कई मौकों पर अपनी शानदार फील्डिंग का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
गप्टिल के कैच से वार्नर का खराब फॉर्म जारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार कैच पकड़कर गप्टिल भले ही चर्चा में आ गए हों, लेकिन इससे डेविड वार्नर को काफी नुकसान हुआ। खराब फॉर्म में चल रहे वार्नर के पास इस अभ्यास मैच में लय पकड़ने का मौका था, लेकिन गप्टिल के शानदार कैच की वजह से वो आउट हो गए। वार्नर इस आईपीएल में भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम चाहेगी कि वो जल्द से जल्द फॉर्म में वापसी करें और इस टी-20 वर्ल्डकप में खूब रन बनाएं। हालांकि उनके फॉर्म में वापसी का एक मौका गप्टिल ने शानदार कैच पकड़कर उनसे छीन लिया।
काम नहीं आया गप्टिल का कैच, न्यूजीलैंड मैच हारा
इस अभ्यास मैच में गप्टिल ने भले ही शानदार कैच पकड़ा हो, लेकिन बल्ले से वो कुछ खास नहीं कर सके। इसी वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विलियमसन 37 और डैरी मिशेल 33 रनों की मदद से 20 ओवरों में 158 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 159 रन बनाए और 19.5 ओवरों में यह मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ 35 के अलावा कई बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया।