फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   martin guptil smashed fast century against hamptonshire in t20 blast

टी-20 ब्लास्ट: मार्टिन गप्टिल की बल्लेबाजी से थर्राए गेंदबाज, 38 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

Sat, 28 Jul 2018 01:02 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
martin guptil smashed fast century against hamptonshire in t20 blast
martin guptil

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिल गप्टिल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी-20 क्रिकेट में उनसे बड़ा बल्लेबाज पूरी दुनिया में नहीं है। शुक्रवार को टी-20 ब्लास्ट में गप्टिल ने सिर्फ 38 गेदों पर 102 रनों की धमाकेदार  शतकीय पारी खेली। गप्टिल की तूफानी सेंचुरी के दम पर वारसेस्टरशायर ने नॉर्थ हैम्पटनशायर को 9 विकेट से हराया।

विज्ञापन


नॉर्थ हैम्पटनशायर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। उनकी टीम की ओर से रिचर्ड लेवी (39) ने सर्वाधिक स्कोर बनाया। 188 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारसेस्टरशायर टीम को गप्टिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। गप्टिल ने जो क्लार्क के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 162 रनों की धमाकेदार साझेदारी बनाई।
विज्ञापन


11वें ओवर में नॉर्थ हैम्पटनशायर के रिचर्ड ग्लीसन ने शतक पूरा कर चुके गप्टिल को 102 के स्कोर पर आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। गप्टिल ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने ग्लीसन के ओवर में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गप्टिल 11वें ओवर में ग्लीसन की गेंद को मिड ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश में  जॉश गॉब को कैच थमा बैठे। हालांकि तब तक वारसेस्टरशायर टीम लगभग मैच जीत चुकी थी और केवल औपचारिकता ही बाकी थी। क्लार्क (61) ने ट्रेविस हेड (20) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed