फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Martin guptil becomes highest runs scorer in International t20 beats virat Kohli

IND vs NZ: गुप्टिल ने तोड़ा 'विराट' रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Fri, 19 Nov 2021 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:36 PM IST
सार

मार्टिन गुप्टिल अंतर्राष्ट्रीय टी-20  क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। हालांकि विराट ने उनकी तुलना में 16 मैच कम खेले हैं। 

विज्ञापन
Martin guptil becomes highest runs scorer in International t20 beats virat Kohli
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 87 पारियों में 3227 रन बनाए हैं, जबकि मार्टिन गुप्टिल ने 107 पारियों में 3248 रन बनाए हैं। वहीं औसत की बात करें तो विराट गुप्टिल से काफी आगे हैं। विराट का औसत 52.04 का है, जबकि गुप्टिल का औसत 32.80 का है। भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 109 पारियों में 3086 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


वहीं टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम हैं। उन्होंने चार शतक लगाए हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड को कॉलिन मुनरो का नाम आता है, जिन्होंने तीन शतक लगाए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी तीन शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन




बाबर तोड़ सकते हैं गुप्टिल का रिकॉर्ड
मार्टिन गुप्टिल की उम्र 35 साल है और वो आने वाले कुछ सालों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। विराट कोहली उनसे दो साल छोटे हैं और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप तक वो गुप्टिल को पीछे छोड़कर फिर से टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने 63 पारियों में 2514 रन बनाए हैं और उनकी उम्र भी अभी 27 साल है। ऐसे में बाबर के पास गुप्टिल और विराट को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। हालांकि औसत के मामले में विराट बाकी खिलाड़ियों से बहुत आगे हैं और बाबर के लिए भी टी-20 में 50 से ऊपर का औसत हासिल करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed