{"_id":"611beb298ebc3ea4b93e71f6","slug":"mark-wood-suffers-shoulder-injury-doubtful-for-third-test-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: कंधे की चोट से जूझ रहा इंग्लैंड का यह स्टार गेंदबाज, तीसरे टेस्ट में खेलने पर संशय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: कंधे की चोट से जूझ रहा इंग्लैंड का यह स्टार गेंदबाज, तीसरे टेस्ट में खेलने पर संशय
Tue, 17 Aug 2021 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:31 PM IST
सार
बता दें कि इस समय इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड इस समय कंधे की चोट से परेशान है। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनके खेलने पर संशय लग रहा है। वुड की चोट को लेकर इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बड़ा अपडेट दिया है। कोच ने कहा है कि वुड की दवाइयां और इलाज चल रहा है। अगले दो दिनों में इसको लेकर चीजें और ज्यादा साफ होगी। बता दें कि वुड को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
कोच ने कहा, 'समय करीब आते ही हम वुड और अपने डॉक्टरों के साथ इस पर निर्णय लेंगे। अगर (वुड) ठीक नहीं हैं तो नहीं हैं। मैं उन्हें जबरदस्ती खेलने के लिए नहीं कहूंगा। मैं उन्हें तब तक खेलने के लिए नहीं कहूंगा जब तक कि वह खुद आकर न कहे कि वह अब ठीक हैं। मैं इसके बाद ही कुछ कहूंगा।' भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड 0-1 से पीछे है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, इस समय इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।
विज्ञापन