{"_id":"5efc9dfa608c2b3aab37259a","slug":"mark-wood-says-ben-stokes-will-make-a-brilliant-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्क वुड को पूरी उम्मीद, स्टोक्स शानदार कप्तान साबित होगा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मार्क वुड को पूरी उम्मीद, स्टोक्स शानदार कप्तान साबित होगा
Wed, 01 Jul 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज मार्क वुड को उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कप्तानी का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर शानदार भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड की विश्व कप की जीत के नायक स्टोक्स को जो रूट की जगह मंगलवार को पहले टेस्ट मैच के लिये कप्तान नियुक्त किया गया। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस मैच नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
स्टोक्स ने अभी प्रथम श्रेणी मैचों में भी कप्तानी नहीं की है और वह आठ जुलाई से साउथम्पटन में होने वाले पहले टेस्ट मैच में पहली बार यह भूमिका निभाएंगे।
वुड ने बीबीसी में अपने कॉलम में लिखा है, 'उसकी क्रिकेट पर बहुत अच्छी पकड़ है और भले ही उसे कप्तानी का खास अनुभव नहीं है, उसके साथ में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड जैसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे जिनसे वह सलाह ले सकता है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'स्टोक्स खिलाड़ियों को यह नहीं कहेंगे कि उन्हें क्या करना है। वह जानता है कि हर खिलाड़ी की भूमिका अलग होती है और वह उनके साथ उसी तरह से व्यवहार करेगा। वह बेहद ईमानदार है और इसलिए अगर कोई रणनीति के अनुसार नहीं चलता तो उससे सीधे तौर पर कहने से भी नहीं हिचकिचाएगा। वह शानदार भूमिका निभाएगा।'