फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mark Taylor on Australia captaincy Resurfacing of ball-tampering case does not help  steve smith case

बॉल टेंपरिंग: इस दिग्गज का दावा- कभी खत्म नहीं होगा यह विवाद, स्टीव स्मिथ को होगा नुकसान

Mon, 24 May 2021 08:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 24 May 2021 08:35 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा, मुझे यकीन है कि खेल से जुड़े अधिकतर लोग चाहेंगे कि यह मामला (बॉल टेंपिरिंग) खत्म हो जाए, लेकिन यह ऐसे ही खत्म नहीं होगा।

विज्ञापन
Mark Taylor on Australia captaincy Resurfacing of ball-tampering case does not help  steve smith case
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि 2018 में हुआ गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण कभी पूरी तरह नहीं दबेगा और हाल में इसके दोबारा सुर्खियां बटोरने से स्टीव स्मिथ की दोबारा टेस्ट कप्तानी हासिल करने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए स्मिथ को कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था और उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने हाल में दोबारा ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने की इच्छा जताई थी और मौजूदा टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भी इसका समर्थन किया था।

विज्ञापन


दोबारा ऐसे सुर्खियों आया यह मामला
यह मामला हालांकि हाल में दोबारा सुर्खिया बना जब इस प्रकरण में भूमिका के लिए नौ महीने के प्रतिबंध का सामना करने वाले कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने यह कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद पर रेगमाल के इस्तेमाल की जानकारी गेंदबाजों को थी या नहीं इसके बारे में कोई भी खुद समझ सकता है।
विज्ञापन


यह विवाद ऐसे खत्म नहीं होगा
टेलर ने 'स्पोर्ट्स संडे' से कहा, 'इससे मदद नहीं मिलेगी। इसमें कोई संदेह नहीं कि इससे उसकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि मुझे यकीन है कि खेल से जुड़े अधिकतर लोग चाहेंगे कि यह मामला खत्म हो जाए, लेकिन यह ऐसे ही खत्म नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि स्टीव स्मिथ के संभावित कप्तान होने को लेकर माहौल बन रहा है, इसमें संदेह की कोई बात नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलर ने भी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी चौकड़ी का किया समर्थन
बता दें कि उस श्रृंखला के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और आफ स्पिनर नाथन लियोन ने हाल में संयुक्त बयान जारी करके उस प्रकरण के संदर्भ में अटकलबाजियों पर विराम लगाने की मांग की थी। टेलर ने भी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी चौकड़ी का समर्थन किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने हालांकि मामले की जांच नहीं करने और इसे दबाने का प्रयास करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed