{"_id":"5e11c2a58ebc3e88137e9d6e","slug":"marcus-stoinis-fined-for-abusive-language-during-big-bash-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही टीम के खिलाड़ी को स्टोइनिस ने दी गाली, अब पड़ गए लेने के देने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपनी ही टीम के खिलाड़ी को स्टोइनिस ने दी गाली, अब पड़ गए लेने के देने
Sun, 05 Jan 2020 05:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 05 Jan 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और मार्कस स्टोइनिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पर घरेलू टी-20 बिग बैश लीग मैच के दौरान केन रिचर्डसन को अपशब्द कहने के लिए रविवार को जुर्माना लगाया गया। मेलबर्न स्टार्स के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई की आचार संहिता के उल्लघंन का दोषी पाए जाने के बाद माफी मांग ली है, लेकिन उन पर 7,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (5,200 डालर) का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
स्टोइनिस ने शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स टीम के खिलाफ मैच के दौरान इस तेज गेंदबाज को अपशब्द कहे। उन्होंने कहा, ‘मैं उस समय भावनाओं में बह गया और ऐसा कर दिया।' उन्होंने कहा, ‘मुझे तुरंत इसका अहसास हुआ कि मैं गलत था और मैंने केन और अंपायरों से माफी मांग ली।’
विज्ञापन
स्टोइनिस ने कहा, ‘मैंने गलत किया और इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। कुछ कारणों से मानक तय किए हुए हैं और मैं जुर्माने को स्वीकार करता हूं।’ छह हफ्ते पहले तेज गेंदबाज जेम्स पैटनिसन को भी एक खिलाड़ी को अपशब्द कहे थे और उन्हें प्रतिबंधित किया गया था। इस समय वह ऑस्ट्रेलिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में तीसरे टेस्ट में खेल रहे हैं।
विज्ञापन