फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   many rules will be changed in ipl 2024 including stop clock, two bouncers per over, smart review system

IPL 2024: आईपीएल का 17वां सीजन होगा खास, स्टॉप क्लॉक-दो बाउंसर प्रति ओवर समेत बदल जाएंगे कई नियम, जानें

Fri, 22 Mar 2024 08:25 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 22 Mar 2024 08:25 AM IST
सार

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच चपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। धोनी-कोहली के बीच कड़ी टक्कर के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा। आरसीबी इस टूर्नामेंट में नए नाम और नई जर्सी के साथ उतरेगी। आरसीबी इस टूर्नामेंट में नए नाम और नई जर्सी के साथ उतरेगी। आईपीएल में गेंदबाजों के लिए बाउंसर और अंपायर्स के लिए स्मार्ट रिव्यू सिस्टम लागू होगा। 

विज्ञापन
many rules will be changed in ipl 2024 including stop clock, two bouncers per over, smart review system
आईपीएल 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट के 17वें सीजन का आगाज होगा। इस बार यह सीजन दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए काफी खास होने वाला है। आगामी टी20 लीग में कई बदलाव देखने को मिलेंगे जिससे इसका रोमांच और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। धोनी-कोहली के बीच कड़ी टक्कर के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा। आरसीबी इस टूर्नामेंट में नए नाम और नई जर्सी के साथ उतरेगी। आईपीएल में गेंदबाजों के लिए बाउंसर और अंपायर्स के लिए स्मार्ट रिव्यू सिस्टम लागू होगा। 
विज्ञापन


एक ओवर में गेंदबाजों को मिलेगी दो बाउंसर फेंकने की छूट
आईपीएल में गेंदबाजों को दो बाउंसर फेंकने की छूट मिलेगी जबकि अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट में एक ओवर में एक ही बाउंर फेंकने का नियम है। हालांकि, बीसीसीआई ने आगामी सीजन के लिए बदलाव किया है। इससे पहले घरेलू टूर्नामेंट और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह नियम लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में लागू होगा स्मार्ट रिव्यू सिस्टम
आईपीएल के आगामी सीजन में स्मार्ट रिव्यू सिस्टम लागू होगा। इससे अंपायर्स को काफी सहूलियत होगी। इस नियम के आने के बाद टीवी अंपायर और हॉक-आई अंपायर एक ही कमरे में बैठेंगे। इससे टीवी अंपायर्स को फैसला देने में काफी मदद मिलेगी। इस नियम से टीवी ब्रॉडकास्ट डॉयरेक्टर की भूमिका खत्म हो जाएगी।


स्टॉप क्लॉक नहीं होगी लागू
आईपीएल में स्टॉप क्लॉक नियम लागू नहीं होगा, जिसे आईसीसी ने हाल ही में व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्थाई रूप से लागू किया है। इस नियम के तहत गेंदबाजों को अगले ओवर की शुरुआत के लिए 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसके लिए दो वॉर्निंग मिलेंगी। ऐसा नहीं करने पर गेंदबाजी करने वाली टीम पर पांच रन की पेनाल्टी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed