फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   many crickters have opportunity to return in team india from ipl

आईपीएल से इन बुझे सितारों की चमक वापसी का मौका

Mon, 06 Apr 2015 04:07 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
many crickters have opportunity to return in team india from ipl

टीम इंडिया में लंबे समय से एक नहीं कई बड़े नाम बाहर चल रहे है। क्रिकेट के ये धुरंधर रणजी मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से भले ही भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत चुके हों लेकिन अभी भी भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के सामने उनकी चुनौतियां कम नहीं हुई है।

विज्ञापन


इन बड़े नामों में सबसे पहला नाम किसी से छिपा नहीं है। वर्ल्ड कप 2011 में टीम इंडिया के चमकते सितारे युवराज सिंह कभी टीम इंडिया के दिल की धड़कन माने जाते थे। लेकिन कैंसर बीमारी के चलते वह टीम से बाहर क्या हुए उनकी टीम में वापसी के दरवाजे ही बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


बाद में बूढा शेर कहकर उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। इस वक्त आईपीएल में युवराज सबसे महंगे खिलाड़ी चुने गए है। युवराज की आईपीएल से धमाकेदार वापसी के बाद उनके पास टीम इंडिया में वापसी का सुनहरा मौका भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास भी है टीम इंडिया में वापसी का मौका

many crickters have opportunity to return in team india from ipl

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2015 चयन में यंग ब्रिगेड के नाम पर ‌सीनीयर्स खिलाड़ियों की अनदेखी की गई थी। जिसका खामियाजा यह हुआ कि जब प्रेशर में टीम इंडिया को अनुभव की जरुरत थी। उस वक्त खुद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काम नहीं आए।

युवराज सिंह के अलावा फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह भी टीम इंडिया में कभी अहम हिस्सा हुआ करते थे। इस वक्त वह भी टीम में वापसी की राह देख रहे है। मुम्बई इंडियंस टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह के पास आईपीएल में खुद को साबित करने का मौका है।

इस बल्लेबाज को भी वापसी की उम्मीद

many crickters have opportunity to return in team india from ipl

टीम इं‌डिया में दांए हाथ के बल्लेबाज रोबिन उथप्‍पा अपनी शानदार बल्लेबाजी के जाने जाते है। लेकिन वह टीम में ज्यादा देर नहीं ‌टिक पाए। बिजली सी फूर्ती और विपक्षी टीम के बॉलरों की गेंदो को बाउंड्री पार पहुंचाने में माहिर उथप्‍पा के पास भी इस वक्त सुनहरा मौका है।

वहीं, एकदिवसीय मैचों में एक पारी में अकेले दोहरा शतक लगाने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग उर्फ वीरु भी बूढे का ठप्पा लिए टीम इंडिया से बाहर है। पंजाब किंग्स इलेवन टीम में शामिल वीरु के पास आईपीएल में खुद को साबित करने का मौका है।

कप्तानी भी साबित कर चुका है यह क्रिकेटर

many crickters have opportunity to return in team india from ipl

अपनी कप्तानी में एक बार कोलकाता नाइट रायडर्स को आईपीएल जीताने वाले केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर का कौन नहीं जानता। गंभीर खेल के दौरान सिर्फ अपनी गेंदों से ही नहीं अपने गुस्से से भी जाने जाते है।

इस वक्त आईपीएल में टीम इंडिया के ओपनर के पास भी खुद को साबित करने का मौका है। गंभीर 2011 वर्ल्ड कप में तत्कालीन चैंपियन टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।

बूढे ही नहीं युवा भी झेल रहे दंश

many crickters have opportunity to return in team india from ipl

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज मनोज तिवारी के पास भी आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका है। दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के बल्लेबाज मनोज तिवारी की बल्लेबाजी शानदार है।

मनोज आईपीएल को टीम में वापसी का एक अच्छा जरिया मानते है। उनका मानना है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की जा सकती है।

बिजली सी फूर्ती भी है इस बल्लेबाज का खास हथियार

many crickters have opportunity to return in team india from ipl

उनके अलावा टीम इंडिया में दांए हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की किस्मत भी अच्छी नहीं है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वह भी टीम से बाहर है।

आईपीएल 8 में खेल रहे दिनेश कार्तिक के पास भी आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में फिर से वापसी करने का मौका है।

इसकी फिरकी से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

many crickters have opportunity to return in team india from ipl

टीम इंडिया में बतौर फिरकी गेंदबाज 27 वनडे और 13 टेस्ट खेल चुके अमित मिश्रा भी इस वक्त टीम इंडिया के नियमित खिलाड़ी नहीं है। वह कुछ समय से टीम के हिस्सा नहीं है।

सनराइज हैदराबाद टीम से खेल रहे अमित मिश्रा इस बार भी अपनी गेंदों से जलवा बिखेरने को तैयार है। आईपीएल के जरिए इनके पास भी खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed