भारतीय बल्लेबाज पर 'दोहरी मार', न आईपीएल में बिके न टीम जीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 में बोली न लगने की हताशा और टीम की हार को रोकने के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाज ने सेंचुरी ठोंक दी।
जी हां बात हो रही है टीम इंडिया के बल्लेबाज मनोज तिवारी की। तिवारी शनिवार को हुई आईपीएल नीलामी में नहीं बिके। इधर, अगले ही दिन रणजी ट्रॉफी में उन्होंने सेंचुरी लगा दी। हालांकि टीम पर हार गई।
रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश और बंगाल के बीच चल रहे मैच में मध्यप्रदेश ने 355 रनों से जीत के साथ ही टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बंगाल की टीम 432 रनों पर सिमट गई।
आखिरी दिन का खेल चल रहा है और बंगाल टीम के बल्लेबाज मनोज तिवारी (124) सेंचुरी लगाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 348 रन, दूसरी पारी में 560 पर पारी घोषित की थी।
दोनों में से विजेता टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला मुंबई से होगा। मुंबई विपक्षी टीम झारखंड को मात दी। मुंबई ने यह मैच 395 रनों के बड़े अंतर से जीता।
पंजाब को चौंकाकर असम सेमीफाइनल में
पेसर अरुप दास (83 रन पर आठ विकेट) के कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत असम ने पंजाब को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन शनिवार को 51 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना सौराष्ट्र से होगा।
288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम ने तीसरे दिन आठ विकेट पर 224 रन बना चुकी थी। ऐसे में असम को चौथे दिन जीत के लिए केवल दो विकेट की जरूरत थी। अरूप ने 20 गेंदों में ये दोनों विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। पहली पारी में 137 रन पर सिमटने वाली पंजाब ने दूसरी पारी में 63.2 ओवर में 236 रन बनाए। असम ने पहली पारी में 323 और दूसरी पारी में 101 रन बनाए थे।
उनादकट की मदद से सौराष्ट्र सेमीफाइनल में
दूसरी पारी में 35 रन देकर चार विकेट लेने वाले बाएं हाथ के सीमर जयदेव उनादकट के प्रदर्शन की मदद से सौराष्ट्र की टीम ने शुक्रवार को विदर्भ को पारी और 85 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
उनादकट ने मैच में कुल 116 रन देकर नौ विकेट लिए। विदर्भ को पहली पारी में 151 पर आउट करने के बाद सौराष्ट्र की टीम ने 375 रन बनाए और दूसरी पारी में विदर्भ की टीम 139 रनों पर सिमट गई। उमेश यादव चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी पर नहीं उतरे।
उधर मैसूर में अन्य क्वार्टर फाइनल में मुंबई की टीम का झारखंड के खिलाफ पलड़ा भारी है। झारखंड की टीम को 490 के लक्ष्य का पीछा करना है और तीसरे दिन उसने 28 रन पर एक विकेट गंवा दिया है।