फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   manoj tiwari and gautam gambhir's controversy

'गंभीर ने पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली के बारे में कहे थे अपशब्द'

Sun, 25 Oct 2015 07:42 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari and gautam gambhir's controversy

भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज मनोज तिवारी ने कहा है कि रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान शनिवार को दिल्ली टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बंगालियों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


तिवारी ने कहा, उन्होंने (गंभीर) सौरव गांगुली और बंगालियों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की थी। मैंने जब इसे सौरव गांगुली को बताया तो वह बहुत दुखी हुए कि इसमें उनका नाम भी घसीटा जा रहा है। हम सौरव गांगुली के खिलाफ कुछ भी गलत चीज बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, गौतम गंभीर सच नहीं बोल रहे हैं। अगर मैंने कुछ किया होता तो फिर मुझपर 40 प्रतिशत और गंभीर पर 70 प्रतिशत जुर्माना क्यों लगता। गंभीर और तिवारी के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन फिरोजशाह कोटला मैदान पर झड़प हो गई थी जिसके बाद अंपायर के. श्रीकांत को बीच-बचाव करना पड़ा था। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों को मैच रेफरी वाल्मिक बूच ने तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूच ने बताया कि इस मामले की पूरी रिपोर्ट उन्होंने बीसीसीआई को भेज दी है और अब बोर्ड को इस मामले में फैसला करना है। तिवारी ने कहा, मैं स्लेजिंग को माइंड नहीं करता लेकिन किसी की मां के बारे में अपशब्द सही नहीं है।

बैटिंग करने नहीं उतरे गौतम गंभीर

manoj tiwari and gautam gambhir's controversy

फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली और बंगाल के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबला रविवार को ड्रॉ हो गया। पहली पारी में बढ़त के आधार पर बंगाल को इस मुकाबले से तीन अंक जबकि दिल्ली को एक अंक मिले। बंगाल ने मैच के अंतिम दिन दिल्ली को 44 ओवर में 326 रनों का लक्ष्य दिया था।

दिल्ली ने मैच ड्रॉ होने से पहले चार विकेट पर 161 रन बना लिए थे। उसकी ओर से पदार्पण मैच खेल रहे ऋषभ पंत ने 57 रनों की आकर्षक पारी खेली। इससे पहले, बंगाल ने कप्तान मनोज तिवारी के शानदार 97 रनों की बदौलत अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 217 रन पर घोषित की।

बंगाल की ओर से आमिर गनी ने 62 रन बनाए। उन्होंने तिवारी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 144 रन जोड़े। दिल्ली की ओर से दूसरी पारी में सुमित नरवाल ने दो विकेट झटके। बंगाल ने पहली पारी में 357 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली टीम 249 रनों पर सिमट गई थी।

बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे गंभीर
एक दिन पहले बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी से उलझने वाले दिल्ली टीम के कप्तान गौतम गंभीर मैच के चौथे और अंतिम दिन चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने की वजह से बल्लेेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सके।

यूपी ने आंध्रप्रदेश को दी करारी मात

manoj tiwari and gautam gambhir's controversy

मध्यम गति के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत (35 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने जबर्दस्त वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन रविवार को आंध्र पद्रेश को 56 रनों से हरा दिया।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्रप्रदेश टीम 126 रनों पर ही सिमट गई। प्रवीण कुमार की अगुआई वाली यूपी टीम के लिए दूसरी पारी में नौंवे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मोहम्मद सैफ की 56 रन की पारी टर्निंग प्वाइंट रही जिसकी बदौलत मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 309 रन बना सकी।

सैफ ने प्रवीण (53) के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। पहली पारी में यूपी ने 170 रन बनाए थे। इसके जवाब में आंध्र प्रदेश टीम 297 रन बनाने में सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed