एक मैच में दोनों टीमों से खेला भारतीय क्रिकेटर, जानिए कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान में एक अनोखा वाकया हुआ। भारतीय टीम का एक क्रिकेटर एक ही मैच में अपनी टीम के लिए भी खेला और दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए भी। रविवार को भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के लिए मनदीप सिंह ने दोनों टीमों के लिए खेला।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 245 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारतीय टीम 97.4 ओवर में ही जीत गई। इस मुकाबले में कप्तान उन्मुक्त ने 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि मयंक अग्रवाल ने शतक ठोका।
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर टीम का हिस्सा रहे मनदीप सिंह त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम में 12वें खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे है। मैच के दौरान स्टेडियम में उस वक्त हलचल मच गई जब मनदीप सिंह दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए मैदान में फिल्डिंग करने उतर गए। उन्होंने काफी देर क्रीज पर वक्त बिताया। (तस्वीर सोशल मीडिया से)
जब दर्शकों को चला पता तो हुआ गजब
जब मनदीप सिंह भारतीय टीम के 12वें खिलाड़ी होते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने उतरे तो वह अफ्रीकी जर्सी पहने हुए थे। इस दौरान दर्शकों को इस बात का पता चला कि वह क्रिकेटर और कोई नहीं मनदीप सिंह ही हैं तो दर्शक भी सकते में आ गए।
इस दौरान कई दर्शकों ने मनदीप सिंह की फोटो भी खींची। कई तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। लोग मनदीप सिंह को लेकर कई कमेंट कर रहे है।
जाने, क्यों किया मनदीप ने ऐसा
मनदीप सिंह का भारतीय टीम का हिस्सा होते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना यूं ही नहीं था। इसके पीछे की कहानी यह है कि अफ्रीकी क्रिकेटर क्वांटन डी कॉक को फिटनेस के चलते ड्रेसिंग रुम में जाना पड़ा।
लेकिन मामला उस वक्त हास्यास्पद हो गया जब अफ्रीकी टीम के 4 एक्सट्रा क्रिकेटर पेट दर्द से क्रीज पर नहीं पहुंच पाए। ऐसी स्थिति में मनदीप सिंह को अफ्रीकी जर्सी पहनकर क्रीज पर फिल्डिंग करने उतरना पड़ा।
अफ्रीकी जर्सी पहने क्रिकेटरों में वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जो भारतीय टीम की जीत पर साथियों के साथ जश्न मना रहे थे। (सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से)