फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   malaika arora divorce to arbaz khan cause of betting in cricket

अरबाज की सट्टेबाजी की लत से परेशान थी मलाइका, तभी लिया था 18 साल बाद तलाक

Sat, 02 Jun 2018 04:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
malaika arora divorce to arbaz khan cause of betting in cricket
arbaz khan and malaika arora

आईपीएल सट्टेबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम सामने आने के बाद अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी पहली पत्नी मालइका अरोड़ा ने सट्टेबाजी की लत से परेशान होकर ही अरबाज खान का साथ छोड़ा था।

विज्ञापन


वहीं अरबाज खान का नाम सामने आते ही समन जारी होने के बाद शुक्रवार को वह ठाणे क्राइम ब्रांच ऑफिस में जवाब देने के लिए हाजिर हुए। इस दौरान सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए अरबाज ने बताया कि वह पिछले छह सालों से सट्टा खेल रहे हैं। 

विज्ञापन

malaika arora divorce to arbaz khan cause of betting in cricket
कार्यक्रम में जिमी शेरगिल और अरबाज खान

प्रदीप शर्मा की अगुवाई वाली 5 सदस्यों की टीम के सामने अरबाज ने बताया कि उनके सट्टेबाजी के बारे में घर के सभी सदस्यों को जानकारी थी। गौरतलब है कि पुलिस ने 15 मई को सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को 29 मई को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को सोनू मलाड के घर से एक डायरी मिली थी। डायरी में अरबाज खान समेत कई कॉन्ट्रेक्टर,  बिल्डर और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के भी नाम सामने आए हैं, जिनमें एक अरबाज खान भी हैं। बता दें कि फिल्म स्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान न सिर्फ एक अभिनेता हैं, बल्कि फिल्म निर्देशक भी हैं। उनके निर्देशन में दबंग, दबंग-2 और डॉली की डोली जैसी फिल्में बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed