{"_id":"5e0b673a8ebc3e881c6b9b87","slug":"makhaya-ntini-says-it-all-started-from-u19-cricket-world-cup-for-players-such-as-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 विश्व कप में दिख गई थी कोहली की प्रतिभा : एंटिनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 विश्व कप में दिख गई थी कोहली की प्रतिभा : एंटिनी
Wed, 01 Jan 2020 08:07 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Jan 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
मखाया एंटिनी,विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी का मानना है कि विराट कोहली की प्रतिभा की चमक 2008 में हुए अंडर-19 विश्व कप से ही झलकने लगी थी। जब उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप जिताया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यदि आप विराट कोहली और कैगिसो रबादा जैसे खिलाड़ियों को देखें तो ये अंडर-19 विश्व कप से अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आज आप देखिए कि वे किस मुकाम पर पहुंच चुके हैं। इसी तरह कुछ बड़े खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप में शुरुआत करेंगे और दुनिया उन्हें देखेगी।’
विज्ञापन
अंडर-19 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी तक किया जाएगा। आईसीसी के लिए लिखे अपने कॉलम में एंटिनी ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट प्रमुख खेलों में शामिल है। युवाओं के लिए क्विंटन डी कॉक और रबाडा नायक बन चुके हैं। ये स्टार ऐसे अचानक नहीं आए।
विज्ञापन
इन्होंने अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिया था। अब जो युवा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका 2020 में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें अपने आदर्श खिलाड़ियों की ओर निहारना चाहिए वे कितनी दूर तक पहुंचे हैं। अंडर-19 विश्व युवा खिलाड़ियों को विकसित करने के लिए बड़ा मंच बन गया है। एंटिनी के बेटे थांडो ने 2018 अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिया था जबकि खुद एंटिनी भी इसका हिस्सा रह चुके हैं।