{"_id":"5dc6a1c78ebc3e5b1f4be234","slug":"mahmudullah-s-captaincy-is-bit-similar-to-that-of-ms-dhoni-says-irfan-pathan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी से हुई बांग्लादेशी कप्तान की तुलना, महमुदुल्लाह में दिखती है इरफान को माही की झलक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी से हुई बांग्लादेशी कप्तान की तुलना, महमुदुल्लाह में दिखती है इरफान को माही की झलक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 09 Nov 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
धोनी और महमुदुल्लाह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा है कि बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह की कप्तानी में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखने को मिलती है। बांग्लादेश ने महमुदुल्लाह की कप्तानी में टी-20 में पहली बार भारत को हराया है।
2 of 4
पठान ने कहा, ‘जब आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मैच जीतते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। महमुदुल्लाह ने एक कप्तान के अच्छे गुणों को दिखाया, जिसमें मैच के दौरान किए गए कुछ बदलाव भी शामिल थे।’
3 of 4
उन्होंने कहा, ‘उनकी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी की झलक थी, क्योंकि महमुदुल्लाह ने पॉवर प्ले के बाद पार्ट टाइम गेंदबाजों का भी इस्तेमाल किया, जोकि एक रणनीति है और धोनी भी अकसर ऐसा ही करते थे।’ बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच में एकतरफा अंदाज में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए राजकोट में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। भारतीय टीम रविवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।