{"_id":"590d384d4f1c1b771c44155a","slug":"mahela-jayawardhene-says-india-should-not-expect-too-much-from-virat-rohit-and-jadeja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL-10: '365 दिन धमाल नहीं मचा सकते विराट, रोहित और जडेजा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10: '365 दिन धमाल नहीं मचा सकते विराट, रोहित और जडेजा'
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 06 May 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने ‘अमर उजाला’ से शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से इत्तफाक नहीं रखते कि आईपीएल 10 क्रिकेट में भारत के आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात लॉयंस के लिए रवींद्र जडेजा जैसे धुरंधर इस सीजन में अपनी छवि के मुताबिक कामयाब नहीं रहे हैं। महेला ने कहा, "चाहे विराट हों, रोहित या फिर रवींद्र जडेजा आज भी भारत के लिए मैच विनर हैं। ये सभी आज भी आईपीएल में अपनी अपनी टीमों को मैच जिताने का दम रखते हैं। ये सभी भी इनसान हैं और साल के 365 दिन इन सभी से धमाल की उम्मीद मुनासिब नहीं है।
बकौल जयवर्धने, "विराट ने पिछले सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और फिर चोट के बाद उससे उबर कर वापसी करते हुए हमारी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। रोहित भी ऑपरेशन के बाद घरेलू क्रिकेट में इक्का दुक्का मैच खेल कर करीब करीब सीधे आईपीएल में हमारे लिए खेले। हमने रोहित पर दबाव नहीं डाला और उन्हें रंग में आने का मौका दिया। रोहित बेहतरीन ‘लीडर’ साबित हुए। जहां तक जड्डू (रवींद्र जडेजा) के इस बार आईपीएल में अब तक के प्रदर्शन का सवाल है तो यह इस पर निर्भर है कि उनका इस्तेमाल किस तरह किया गया।"

IPL ने भारतीय क्रिकेट को दिए कई सितारे
रविंद्र जडेजा और विराट कोहली
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा, "आईपीएल ने भारत को पहले रवींद्र जडेजा व यूसुफ पठान अब ऋषभ पंत जैसा बेहतरीन प्रतिभाशाली यंग क्रिकेटर दिया है। आईपीएल में खेलने से भारत के क्रिकेटरों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उतरने से पहले दुनिया के धुरंधर क्रिकेटरों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलने से उनका भय निकल जाता है। इससे भारतीय क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेखौफ होकर खेलते हैं।"
महेला ने कहा, ‘हमारी मुंबई इंडियंस की मौजूदा आईपीएल में कामयाबी का सबब यह है कि हमने किसी एक खिलाड़ी को तवज्जो देने की बजाय बतौर एक इकाई बढ़िया प्रदर्शन पर ध्यान दिया है। हमने इस सीजन में अच्छे आगाज और लगातार अच्छे प्रदर्शन पर तवज्जो दी। हमारी मुंबई इंडियंस टीम बेहतरीन ऑलराउंडऱ टीम है। शुरू में सीजन में मिली हार के बाद हमारी टीम ने जीत की राह पर लौटने के बाद यही कोशिश की यह लय बनी रहे। हम एक समय केवल एक मैच की बाबत सोच रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स एक बढ़िया टीम है। हमारा फोकस इस समय शनिवार को दिल्ली के मैच पर है। प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के बावजूद हम किसी भी तरह की ढील से बचना चाहेंगे। किसी भी तरह ढील से लय खोने का खतरा बन सकता है। हम अपने अगले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।’