जयवर्धने बोले, टीम में संगकारा की जगह भरना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्द्धने ने संन्यास लेने जा रहे अपने पूर्व साथी कुमार संगकारा को श्रीलंका का अब तक का सबसे महानतम बल्लेबाज बताया है।
टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा और वनडे में 14 हजार से अधिक रन बनाने वाले संगकारा भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच खेलने के बाद रिटायर हो जाएंगे। जयवर्द्धने ने कहा कि मुझ सहित ज्यादातर श्रीलंकाइयों की पसंद अरविंद डी सिल्वा रहे हैं लेकिन कुमार की उपलब्धियां अद्भुत हैं।
संगकारा ने 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक (टेस्ट में 38 और वनडे में 25) बनाए हैं। लंबे समय तक अपने साथी रहे संगकारा के बारे में महेला ने कहा कि संगकारा की महानता इस बात से है कि उन्होंने सभी तरह के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ हर हालात में स्कोर किया है। उन्होंने सही मायनों में बड़े मानक स्थापित किए और नई पीढ़ी के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित किए।
खुद भी 25 हजार से ज्यादा रन बना चुके महेला जयवर्द्धने ने कहा कि किसी भी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ ही लोग होते हैं जो हर लिहाज से महान होते हैं। बात चाहे मैदान की हो या उससे बाहर की। संगकारा ऐसे ही खिलाड़ी रहे हैं।
उनके संन्यास के बाद उस रिक्तता को भरने में समय लगेगा। श्रीलंका क्रिकेट ऐसे क्रिकेटर को पाकर धन्य हुई है। मैं खुद अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं कि उन जैसे चैंपियन खिलाड़ी के साथ खेलने का मौका मिला।
संगकारा और जयवर्धने का पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट
लंबे समय तक श्रीलंका क्रिकेट टीम में साथ-साथ खेलने वाले महेला जयवर्द्धने और कुमार संगकारा गहरे दोस्त हैं। दोनों कोलंबो में मिलकर पार्टनरशिप में एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं।
वहीं, टीम इंडिया के खिलाफ अपनी तैयारियों को लेकर वह कहते है कि भारत के साथ सीरीज में प्रतियोगिता काफी कड़ी होगी लेकिन भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है।
श्रीलंका टीम पुनर्निमाण के दौर से गुजर रही है। अभी कई युवा खिलाड़ियों को अपना मुकाम बनाना है। जबकि इसके मुकाबले भारतीय टीम ज्यादा सदृढ़ है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि श्रीलंका के युवा खिलाड़ी सीरीज जीतकर संगकारा को शानदार विदाई देना चाहेंगे।