फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   maharashtra reach 339 on day one against up in ranji trophy

रणजी रणः यूपी पर बरसे महाराष्ट्र के बल्लेबाज

Sat, 10 Nov 2012 01:19 AM IST
पुणे/मोहाली/इंटरनेट डेस्क
पुणे/मोहाली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Nov 2012 01:19 AM IST
विज्ञापन
maharashtra reach 339 on day one against up in ranji trophy

सत्र के पहले मैच में दिल्ली को हराकर जबरदस्त शुरुआत करने वाली उत्तर प्रदेश के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ में महाराष्ट्र ने ठोस शुरुआत की है। केदार जाधव के शानदार शतक की मदद से महाराष्ट्र ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 339 रन बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और ओपनर चिराग खुराना मात्र 21 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद हर्षद खाडीवाले (68) और एस अतीतकर (80) ने दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाकर टीम को विशाल स्कोर की ओर बढ़ा दिया।
विज्ञापन


स्टंप्स के समय केदार जाधव 102 गेंदों पर 20 चौके मदद से 102 और अंकित बवने 90 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 60 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 152 रन जोड़ चुके हैं। यूपी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती झटकों से संभला बंगाल
पंजाब के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरते हुए बंगाल ने दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 280 रन बना लिए। बंगाल की शुरुआत खराब रही और 118 रन तक उसके पांच विकेट गिर गए लेकिन इसके बाद रिद्घिमान साहा और लक्ष्मीरतन शुक्ला ने छठे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। स्टंप्स के समय साहा 75 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शुक्ला ने 62 रन बनाए। मनप्रीत गोनी और शरणदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

झारखंड ने असम को सस्ते में समेटा
मेजबान झारखंड के कप्तान शाहबाज नदीम और सन्नी गुप्ता की स्पिन जोड़ी ने असम को ग्रुप ‘सी’ के मुकाबले के पहले दिन 179 रन पर समेट दिया। जवाब में झारखंड ने अपनी पहली पारी में मात्र एक ओवर खेला और बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए। असम को मैच की पहली ही गेंद पर झटका लगा जब ओपनर पल्लव दास शून्य पर एलबीडब्लू हो गए। असम की ओर से होकाइतो झिमोमी ने सर्वाधिक 48 जबकि गोकुल शर्मा और तजिंदर सिंह ने 37-37 रन बनाए।

परवेज ने जम्मू को संभाला
गोवा के खिलाफ ग्रुप ‘सी’ के मुकाबले में परवेज रसूल ने 90 रन की नाबाद पारी खेल जम्मू कश्मीर को सस्ते में सिमटने से बचा लिया। जम्मू की आधी टीम 115 रन तक पेवेलियन लौट गई थी लेकिन परवेज ने एक छोर संभाले रखा और 205 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 90 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनर इयान देव सिंह ने 36 जबकि आमिर अजीज ने 18 और अरशद भट्ट ने 17 रन बनाए। गोवा की तरफ से शेर यादव और सौरभ बांदेकर ने दो-दो विकेट लिए।


विशाल स्कोर की ओर सर्विसेज
हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सर्विसेज की टीम ने ठोस शुरुआत की है और मैच के पहले दिन स्टंप्स तक छह विकेट पर 290 रन बना लिए हैं। ग्रुप ‘सी’ के इस मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज के लिए ओपनर प्रतीक देसाई (61) और सोमिक चटर्जी (54) ने पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी निभाई। अंशुल गुप्ता ने 54 जबकि रजत पालीवाल ने 52 रन बनाए। हिमाचल की ओर से ऋषि  धवन और प्रशांत चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed