{"_id":"66cf359bda1022626c0abdea","slug":"lucknow-super-giants-new-mentor-zaheer-khan-statement-after-new-role-news-and-updates-in-hindi-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त होने के बाद जहीर ने कही ये बात, नई शुरुआत को बताया खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त होने के बाद जहीर ने कही ये बात, नई शुरुआत को बताया खास
Wed, 28 Aug 2024 08:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:05 PM IST
सार
जहीर दो साल बाद आईपीएल में लौटे हैं। वह 2018 से 2022 के बीच पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। जहीर मुंबई इंडियंस में क्रिकेट निदेशक थे और बाद में वैश्विक विकास प्रमुख बने।
विज्ञापन
संजीव गोयनका और जहीर खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर बनाया गया है। गौतम गंभीर के कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ने के बाद से यह पद खाली था। हालांकि गंभीर अब भारतीय टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं। जहीर ने इसे उस फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास शुरुआत बताया जो दो बार प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद आईपीएल जीतने में नाकाम रही। लखनऊ की टीम ने 2022 में पदार्पण करने के बाद गौतम गंभीर के मेंटर रहते हुए दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन पिछले सत्र में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
जहीर दो साल बाद आईपीएल में लौटे हैं। वह 2018 से 2022 के बीच पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। जहीर मुंबई इंडियंस में क्रिकेट निदेशक थे और बाद में वैश्विक विकास प्रमुख बने। जहीर ने मेंटर नियुक्त किए जाने के बाद कहा, लखनऊ आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी है लेकिन इसे इस रूप में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि टीम हर तरह से तैयार है। इस फ्रेंचाइजी ने काफी प्रगति की है। लगातार प्लेऑफ में पहुंचकर उसने अपनी निरंतरता दिखाई है जो इस तरह के कड़े टूर्नामेंट में मुश्किल होता है। जब मैं फ्रेंचाइजी की सफलता में अपना योगदान देने के बारे में सोचता हूं तो इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहीर ने कहा, प्रक्रिया बेहद जरूरी होती है और यह मेरी जिम्मेदारी होगी। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि वह प्रक्रिया अच्छी तरह से लागू हो जो टीम की सफलता के लिए आवश्यक होती है। उम्मीद है कि अगला सत्र हमारे लिए खास होगा जो इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत-बहुत खास शुरुआत होगी।
जहीर अंतिम बार 2017 में आईपीएल खेले थे
लखनऊ टीम के पास फिलहाल गेंदबाजी कोच नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल टीम के गेंदबाजी कोच थे जो अब गंभीर के साथ भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल है । जहीर मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने इन टीमों के लिए 100 मैचों में 102 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी बार 2017 में आईपीएल खेला था जब वह दिल्ली टीम के कप्तान थे।
लखनऊ टीम के पास फिलहाल गेंदबाजी कोच नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल टीम के गेंदबाजी कोच थे जो अब गंभीर के साथ भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल है । जहीर मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने इन टीमों के लिए 100 मैचों में 102 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी बार 2017 में आईपीएल खेला था जब वह दिल्ली टीम के कप्तान थे।