फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants defeats Punjab Kings by 56 runs Marcus Stoinis, Kyle Mayers, Yash Thakur Match | IPL 2023

PBKS vs LSG: स्टोइनिस-मेयर्स की बदौलत लखनऊ ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, पंजाब को 56 रन से दी शिकस्त

Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
सार

IPL 2023, PBKS vs LSG Highlights : आईपीएल 2023 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants defeats Punjab Kings by 56 runs Marcus Stoinis, Kyle Mayers, Yash Thakur Match | IPL 2023
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 72 रन और काइल मेयर्स ने 24 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। अथर्व तायदे ने 36 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई बल्लेबाज 40+ स्कोर नहीं बना सका। यश ठाकुर ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ लखनऊ के आठ मैचों में पांच जीत और तीन हार के साथ 10 अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की यह आठवें मैच में चौथी हार रही। टीम चार जीत और आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है। लखनऊ को अगला मैच एक मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेलना है। वहीं, पंजाब को 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच पहले चरण के मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को उसके घरेलू मैदान में दो विकेट से हराया था। तब सिकंदर रजा ने 57 रन की पारी खेली थी और एक विकेट भी लिया था। राहुल ने अपनी पुरानी टीम से इसी हार का बदला ले लिया। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से लखनऊ ने दो मैच और पंजाब की टीम को एक मैच में जीत मिली है।
विज्ञापन

लखनऊ के नाम दूसरा सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए थे। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल था। वहीं, आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरी बार 250+ का स्कोर बना। आईपीएल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम है। उसने 2013 में बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 263 रन बनाए थे। तीसरा हाईएस्ट टोटल भी बैंगलोर के नाम है। उसने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु में ही 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 248 रन बनाए थे।



वहीं, यह लखनऊ का सबसे बड़ा टोटल भी था। मोहाली में भी यह आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में पंजाब के खिलाफ मोहाली में 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 240 रन बनाए थे। यह इस सीजन का भी सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी सीजन ईडन गार्डन्स में कोलकाता के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए थे।

लखनऊ की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत सधी हुई रही थी। कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी निभाई। राहुल नौ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, काइल मेयर्स 24 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा।



इसके बाद आयुष बदोनी और मार्कस स्टोइनिस ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। बदोनी 24 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लिविंगस्टोन ने आउट किया। स्टोइनिस ने फिर निकोलस पूरन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई।

स्टोइनिस 40 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए। पूरन को अर्शदीप सिंह ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए।



आखिरी पांच ओवर में लखनऊ ने 73 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। दीपक हुड्डा छह गेंदों में 11 रन और क्रुणाल पांड्या पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से रबाडा ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप, लिविंगस्टोन और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

पंजाब की पारी
258 रन की विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 31 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे। कप्तान शिखर धवन एक रन बनाकर स्टोइनिस का शिकार बने। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर प्रभसिमरन सिंह 13 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद अथर्व तायदे और सिकंदर रजा ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को यश ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने सिकंदर रजा को क्रुणाल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बना सके। इसके बाद अथर्व ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 36 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। अथर्व का कैच रवि बिश्नोई ने अपनी गेंद पर लपका।

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पंजाब की टीम रेस से बाहर हो गई। लियाम लिविंगस्टोन 14 गेंदों में 23 रन, सैम करन 11 गेंदों में 21 रन, जितेश शर्मा 10 गेंदों में 24 रन, शाहरुख खान नौ गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। राहुल चाहर और कगिसो रबाडा खाता भी नहीं खोल सके। लखनऊ की ओर से यश ठाकुर ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट झटके। रवि बिश्नोई को दो विकेट मिले। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed