{"_id":"6a08248b04755f712108aa2c","slug":"lsg-vs-csk-ipl-2026-lucknow-super-giants-vs-chennai-super-kings-seamer-anshul-kamboj-stats-and-records-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs CSK: 16 गेंदों पर लुटा दिए 60 से अधिक रन, सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs CSK: 16 गेंदों पर लुटा दिए 60 से अधिक रन, सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
Sat, 16 May 2026 01:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 May 2026 01:32 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज लखनऊ के खिलाफ महंगे साबित हुए। लखनऊ के बल्लेबाजों ने कंबोज के ओवर से जमकर रन निकाले। इसके साथ ही उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
अंशुल कंबोज
- फोटो : PTI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। कंबोज ने अपने कोटे के पूरे चार भी नहीं किए, लेकिन 60 से ज्यादा रन लुटाए जिससे उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। लखनऊ में शुक्रवार को एलएसजी और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मार्श ने सीएसके के लिए मुश्किल की राह
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में कार्तिक ने छह चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, शिवम दुबे ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, मिचेल मार्श द्वारा खेली गई 38 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी के बूते एलएसजी ने 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मार्श ने अपनी पारी में 236 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नौ चौके और सात छक्के लगाए। वहीं, निकोलस पूरन 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की जीत से सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

इस मैच में सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 63 रन दिए। अंशुल के खिलाफ एलएसजी की पारी के 17वें ओवर में निकोलस पूरन ने लगातार चार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। आईपीएल में यह दूसरा मौका है, जब अंशुल के एक ही ओवर में चार छक्के लगे हैं। वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो बार एक ओवर में चार छक्के खाए हैं। इसके साथ ही अंशुल ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका।
अंशुल एक मैच में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज
अंशुल के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों ने कुल आठ छक्के लगाए। अंशुल आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से ना चाहते हुए भी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड यश दयाल के नाम दर्ज है, जिनके खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने साल 2023 में खेले गए मुकाबले में आठ छक्के लगाए थे। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल आईपीएल में तीन या उससे कम ओवर फेंकने के बावजूद 60 से अधिक रन खर्च करने वाले महज दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले, खलील अहमद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बिना कोई विकेट चटकाए 65 रन दिए थे।