{"_id":"929af57a-16fe-11e2-bd1a-d4ae52bc57c2","slug":"losing-to-auckland-kolkata-knight-riders-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑकलैंड से हारकर कोलकाता नाइटराइडर्स मुश्किल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑकलैंड से हारकर कोलकाता नाइटराइडर्स मुश्किल में
केपटाउन/खेल डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वंटी-20 चैंपियंस लीग ग्रुप ‘ए’ के अपने दोनों मैच हारकर आईपीएल-5 चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से हारने वाली कोलकाता को ऑकलैंड ने सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार से कोलकाता ग्रुप में खराब नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर आ गई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम छह विकेट पर सिर्फ 137 रन ही बना सकी। जवाब में, ऑकलैंड ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 139 रन बनाकर आसान जीत दर्ज कर ली। ओपनर मार्टिन गुप्टिल (25) और ल्यू विसेंट (30) ने पहले विकेट के लिए तीन ओवर में 37 रन की तेज साझेदारी निभाई।
‘मैन ऑफ द मैच’ बने अजहर महमूद ने 42 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ नाबाद 51 रन की पारी खेली। महमूद ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में एक मेडन के साथ 16 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
इससे पहले, कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए मनविंदर बिस्ला (38) और ब्रैंडन मैककुलम (40) ने 62 रन जोड़े। लेकिन अजहर महमूद ने जाक कालिस और मनोज तिवारी को खाता खोले बगैर पेवेलियन भेज कोलकाता को मुश्किल में डाल दिया।