{"_id":"5e83e2a58ebc3e77b53934a0","slug":"lords-cricket-ground-opened-for-nhs-staff-in-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में आगे आया लॉर्ड्स, NHS स्टाफ के लिए दी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना से जंग में आगे आया लॉर्ड्स, NHS स्टाफ के लिए दी जगह
Wed, 01 Apr 2020 06:10 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
लॉर्ड्स
- फोटो : icc
क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्त्रिस्केट क्लब (एमसीसी) ने कोविड-19 महामारी से लड़ रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के स्टाफ को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर उपलब्ध जगह पार्किंग और स्टोरेज के लिए देने का फैसला किया है। कोरोना वायरस महामारी अभी तक दुनिया भर में आठ लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुकी है जबकि 41,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स सहित करीब 23,000 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 1400 से ज्यादा मौत हो चुकी है। एमसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘काफी अस्पताल लॉर्ड्स के करीब हैं, इसे देखते हुए क्लब मेडिकल स्टाफ की मदद करना चाहता है ताकि वे इस वायरस के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान लगा सकें।’ क्लब ने एनएचएफ स्टाफ को 75 कार पार्किंग की जगह दी है। साथ ही क्लब शहर की चैरिटी संस्था को भोजन भी मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन