फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC TEN10: Meerut team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten10 Suresh Raina will mentor

LLC TEN10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी मेरठ की टीम, सुरेश रैना करेंगे मेंटर

Fri, 17 Jan 2025 01:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 17 Jan 2025 01:25 PM IST
सार

इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालीफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
LLC TEN10: Meerut team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten10 Suresh Raina will mentor
LLC टेन-10 में रजिस्टर करने के लिए QR कोड को स्कैन करें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15, 19 और 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालीफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक ईनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेती टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


मेरठ से आपको क्यों खेलना चाहिए

-अगर आपका टीम में सलेक्शन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, रेडियो, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
-इस टूर्नामेंट में सुरेश रैना, ब्रेट ली, इरफान पठान, क्रिस गेल और हरभजन सिंह जैसे मेंटर टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
-अगर मेरठ टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरांवित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं मेरठ टीम के मालिक

आईआईएमटी ग्रुप के एमडी मयंक अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए मेरठ के युवाओं के पास ये शानदार मौका आया है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि आईआईएमटी ग्रुप ने एलएलसीटेन10 टूर्नामेंट में मेरठ की अपनी टीम, आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स उतारी है। इस टीम में शामिल होने के लिए आईआईएमटी ग्रुप मेरठ के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को आमंत्रित कर रहा है कि वह 21 जनवरी को मेरठ के IIMT यूनिवर्सिटी में होने जा रहे ट्रायल के लिए रजिस्टर करें और अपनी टीम मेरठ इन्वेडर्स को रिप्रजेंट करने का मौका पाएं। फरवरी में आयोजित होने जा रहे इस एलएलसीटेन10 टूर्नामेंट में 16 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी युवा ट्रायल के लिये वेन्यू पर आकर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर शामिल हो सकता है। तो फिर देर किस बात की 21 को मेरठ आकर टेनिस बॉल के बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा बनें। दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना मेरठ टीम को मेंटर करेंगे।
विज्ञापन


ट्रायल के लिए यहां करें रजिस्टर

दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप ट्रायल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed