फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   LLC Ten-10: Mathura team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten-10, know about this team

LLC Ten-10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी मथुरा की टीम, हरभजन होंगे मेंटर

Mon, 06 Jan 2025 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jan 2025 05:40 PM IST
सार

द टर्बनेटर हरभजन सिंह करेंगे टीम को मेंटर, युवाओं के पास अपने शहर से खेलने का मौका

विज्ञापन
LLC Ten-10: Mathura team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten-10, know about this team
एलएलसी टेन-10 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालीफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक ईनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेती टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।  
विज्ञापन




मथुरा से आपको क्यों खेलना चाहिए
  • अगर आपका टीम में सलेक्शन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, रेडियो, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
  • इस टूर्नामेंट में हरभजन सिंह, ब्रेट ली, इरफान पठान, क्रिस गेल और सुरेश रैना जैसे मेंटर टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • अगर मथुरा टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरांवित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।

क्या कहते हैं मथुरा टीम के मालिक

स्वीटी बाई एमआर ग्रुप के निदेशक लव बंसल ने कहा कि एलएलसीटेन10 का आधिकारिक रिफ्रेशमेंट पार्टनर बनने और ब्रज वॉरियर्स टीम को लेकर हम बेहद रोमांचित हैं। यह सिर्फ क्रिकेट की बात नहीं है, बल्कि मथुरा-वृंदावन जैसे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध स्थानों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी है। इस लीग के माध्यम से हम ब्रज मंडल के युवाओं को खेल की भावना के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहे हैं। ब्रज मंडल के युवाओं से अपील करते हुए बंसल ने कहा कि मैं सभी युवाओं से अनुरोध करता हूं कि वे इस लीग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ब्रज वॉरियर्स को विजेता बनाने का संकल्प लें। यह टीम मथुरा और वृंदावन के गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रायल के लिए यहां करें रजिस्टर
दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप ट्रायल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed