{"_id":"677bc32d03b660241a05b61f","slug":"llc-ten-10-kanpur-team-will-play-in-the-biggest-tennis-ball-tournament-llc-ten-10-know-about-this-team-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी कानपुर की टीम, सुरेश रैना होंगे मेंटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी कानपुर की टीम, सुरेश रैना होंगे मेंटर
Mon, 06 Jan 2025 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:40 PM IST
सार
सुरेश रैना करेंगे टीम को मेंटर, युवाओं के पास अपने शहर से खेलने का मौका
विज्ञापन
LLC टेन-10 में रजिस्टर करने के लिए QR कोड को स्कैन करें
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालीफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक ईनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेती टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।
कानपुर से आपको क्यों खेलना चाहिए
क्या कहते हैं कानपुर टीम के मालिक
रेड चीफ समूह के प्रबंध निदेशक मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा कि रेडचीफ ब्रांड और युवाओं का रिश्ता सन् 1997 से है, जबसे रेड चीफ की शुरूआत हुई थी। हमने हमेशा से युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पाद को डिजाइन किया, बनाया और लांच किया। जिस वजह से रेडचीफ उनकी पहली पसंद भी है। विभिन्न गतिविधियों के द्वारा ब्रांड की हमेशा कोशिश रही, कि युवाओं से जुड़े रहें और उनको प्रेरित करते रहें। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रेडचीफ इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग को प्रमोट कर रहा है। जिसमें हम उत्तर प्रदेश के युवाओं का टीम से जुड़ने के लिए आह्वाहन करते हैं। रेड चीफ जिसे आप सब जानते है कि कानपुर से शुरू हुआ एक ब्रांड है, इसलिए कानपुर के प्रति काफी लगाव रखते हैं। जिसके चलते हमने कानपुर क्रिकेट टीम की फ्रेंचाइजी ली है ताकि यहां के युवाओं का प्रोत्साहन बढ़ा सकें। साथ ही कानपुर के युवाओं से भी हमारा आग्रह है कि इस लीग के लिए पूरे उत्साह से प्रतिभाग करें और शहर की टीम को टूर्नामेंट में विजेता बनाएं।
विज्ञापन
ट्रायल के लिए यहां करें रजिस्टर
दिए गए क्यूआऱ कोड को स्कैन कर आप ट्रायल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
कानपुर से आपको क्यों खेलना चाहिए
- अगर आपका टीम में सलेक्शन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, रेडियो, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
- इस टूर्नामेंट में हरभजन सिंह, ब्रेट ली, इरफान पठान, क्रिस गेल और सुरेश रैना जैसे मेंटर टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
- अगर कानपुर टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरांवित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।