{"_id":"aff86ecc05c67f2fbeffe24e7f03e6b1","slug":"live-west-indies-vs-uae-world-cup-league-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचा वेस्टइंडीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान से पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचा वेस्टइंडीज
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sun, 15 Mar 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में लीग मुकाबलों के अंतिम दिन वेस्टइंडीज ने यूएई पर बड़ी जीत हासिल करने के साथ ही टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
नेपियर में खेले गए वर्ल्ड कप के 41वें मुकाबले में यूएई ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे कैरेबियाई टीम ने आसानी से महज 30.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने 117 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीतकर पाकिस्तान से पहले ही टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंच गया। पूल-बी में चौथी टीम का निर्णय पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मैच से होगा। इस मैच का विजेता अगले दौर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की इस जीत में टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज जेसन होल्डर (4/27) का खासा योगदान रहा जिन्होंने विपक्षी टीम को शुरुआत में तगड़े झटके दिए। यूएई की शुरुआत इस कदर खराब हुई थी कि उसके 6 विकेट 46 रन पर गिर चुके थे लेकिन सातवें विकेट के लिए नासिर अजीज (60) और अमजद जावेद (56) ने 107 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया। इस जोड़ी के टूटने के बाद पूरी टीम 47.4 ओवर में 175 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
यूएई से मिले 176 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (15) जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्लोन सैमुअल्स पर आए और वह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए।
वेस्टइंडीज ने तीसरा विकेट अपने ओपनर जॉनसन चार्स (55) के रूप में गंवाया। चौथे नंबर पर टीम के तोड़ू-फोड़ू बल्लेबाज आंद्रे रसैल आए, लेकिन बड़ी हिट मारने के चक्कर में वह 7 रन बनाकर आउट हो गए। यूएई के गेंदबाज इसके बाद दिनेश रामदीन (नाबाद 33) और जोनाथन कार्टर (नाबाद 50) की जोड़ी तोड़ पाने में नाकाम रहे और कैरेबियाई टीम ने यह लक्ष्य 31वें ओवर में हासिल कर लिया।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान एवं गेंदबाज जेसन होल्डर ने अपने पहले ओवर में टीम को पहली सफलता दिलाई। फिर अगले ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को लगातार आउट कर यूएई को तगड़े झटके दिए।
अगले ओवर में तेज गेंदबाज जेराम टेलर ने एक विकेट झटककर यूएई को चौथा झटका दिया। जब यूएई का स्कोर 26 रन पहुंचा। टेलर ने एक और विकेट झटककर अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। छठे विकेट के लिए यूएई 20 रन और ही जोड़ पाई थी कि कैरेबियाई कप्तान होल्डर की घातक गेंदबाजी पर यूएई फंसी और अपना छठा विकेट भी गंवा बैठी।
छह विकेट गिर जाने के बाद नासिर अजीज और अमजद जावेद ने टीम को संभाला और टिककर गेंदबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने पचास रन भी पूरे किए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 107 रन जोड़े। लेकिन शतक लगाने के बाद आंद्रे रुसैल की गेंद पर अमजद (56) आउट हो गए। अपने अगले ओवर में भी रसैल ने घातक गेंदबाजी जारी रखते हुए यूएई को आठवां झटका भी दिया।
वेस्टइंडीज को नौंवीं सफलता सैमुअल्स ने दिलाई। उन्हानें नासिर अजीज (60) को आउट किया। जबकि टेलर ने आखिरी विकेट लेकर यूएई की पारी का अंत किया। वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज होल्डर रहे जिन्होंने 4 विकेट झटके। टेलर को तीन सफलताएं मिली। वहीं रसैल को दो और सैमुअल्स को एक विकेट मिला।