अपने पहले ही मैच में आयरलैंड ने कर दिया 'धमाका'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप के तीसरे ही दिन बड़ा उलटफेर हो गया। उलटफेर में माहिर आयरलैंड ने गजब का खेल दिखाते हुए दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूजीलैंड के नेल्सन में खेले गए पूल-बी के एक मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत के बाद लिंडल सिमंस (102) के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज संघर्षपूर्ण 304 रन बनाने में कामयाब रहा, लेकिन उसके गेंदबाज इस बड़े को बचा पाने में नाकाम रहे और लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने उलटफेर का कारनामा कर दिखाया।
आयरलैंड ने 305 रनों के विशाल लक्ष्य को 45.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 307 रन बनाकर हासिल कर लिया। आयरिश टीम की ओर से पॉल स्टर्लिंग (92) महज 8 रन से अपने शतक से चूक गए। उनके अलावा एड जोएस (84) और नील ओ ब्रॉयन (नाबाद 79) ने मैच जीताऊ पारियां खेली।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। उसके लिए लिंडल सिमंस (102) ने डेरेन सैमी के साथ छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी करने के बाद शानदार शतक लगाया। वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले वह चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी नायाब पारी में 9 चौके 5 छक्के लगाए। जबकि सैमी ने आतिशी पारी खेलकर संकट में दिख रही विंडीज को संभाल लिया। उन्होंने 67 गेंदों में 89 रन बनाए और अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए।
आयरलैंड क्रिकेट में उलटफेर करने वाली टीम के रूप में पहचान रखती है। पिछले वर्ल्ड कप के उसने इंग्लैंड को हराया था। और इस बार भी यह आयरिश टीम शानदार प्रदर्शन कर दिखाया।
ग्रुप-बी में वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका
बेहद खराब शुरुआत के बाद सिमंस-सैमी की जोड़ी ने उबारा
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर विंडीज टीम ने अपनी पारी की शुरुआत क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ के साथ की। दोनों ने आराम से खेलते हुए 7.2 ओवर में 30 रन भी जोड़ लिए।
लेकिन आठवें ओवर में विंडीज को मैच के दौरान पहली बार दोहरा झटका लगा। ड्वेन स्मिथ 18 रन बनाकर आउट हुए और इसी ओवर की अंतिम गेंद पर डेरेन ब्रॉवो खाता खोलने से पहले ही रन आउट हो गए। दोहरे झटके से उबरने में जुटी विंडीज टीम को 22वें ओवर में दोहरा झटका लगा जब क्रिस गेल (36) और मार्लोन सैमुअल्स (21) आउट हो गए। फिर अगले ओवर में दिनेश रामदीन भी 1 रन बनाकर आउट हो गए।
महज 87 रन पर अपने 5 विकेट गंवाने के बाद विंडीज के लिए लिंडल सिमंस और पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने छठे विकेट 154 रनों की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी करा दी। सैमी 89 रन बनाकर आउट हुए।
आयरलैंड की ओर जॉर्ज डाकरेल ने 50 रन देकर 3 विकेट झटके।