फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: South Africa Vs zimbabwe In CWC 2015

मिलर-डुमिनी के शतकों से जीता दक्षिण अफ्रीका

Sun, 15 Feb 2015 04:17 PM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
LIVE: South Africa Vs zimbabwe In CWC 2015

वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत के बाद डेविड मिलर और डुमिनी के शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए 340 रनों का लक्ष्य दिया। बाद में गेंदबाजों के दम पर अफ्रीकी टीम ने जिम्बाब्वे को 62 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने सधी शुरुआत की लेकिन बाद में टीम लड़खड़ा गई और 48.2 ओवर में 277 रन बनाकर आउट हो गई। हैमिल्टन मास्कजदा 80 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 83 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद संघर्ष कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डेविड मिलर (138) और जेपी डुमिनी (115) के शानदार शतकों से वापसी की और तीन सौ से ज्यादा का स्कोर किया। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए अविजित 256 रनों की साझेदारी की जो वर्ल्ड कप में पांचवें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी भी बना दिया।

मिलर ने 92 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 138 रनों की आतिशी पारी खेली। जबकि डुमिनी ने उनका बढि़या साथ दिया और 100 गेंदों में 115 रन (9 चौका और 3 छक्का) बनाए।

शुरुआती ओवरों में जिम्बाब्वे ने बनाया दबाव

LIVE: South Africa Vs zimbabwe In CWC 2015

टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले क्षेत्ररक्षण करने के फैसले को सही साबित करते हुए शुरुआती ओवरों में द‌क्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाजों पर जबर्दस्त अंकुश बनाए रखा और बल्‍लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष कराया। साथ ही चौथे ओवर में एक विकेट भी झटक लिया।

हाशिम अमला के साथ पारी की शुरुआत करने आए क्विंटन डी कॉक चौथे ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। वह सिर्फ 7 रन ही बना पाए। उनके जाने के बाद अमला का साथ देने क्रीज पर फैफ डु प्लेसिस आए और उन्हें शुरुआत में लय हासिल करने में दिक्कत भी हुई। यह जोड़ी भी जल्द टूट गई।

नौंवें ओवर में अमला भी चलते बने और सिर्फ 11 रन ही बना पाए। टीम 10 ओवर में 2 विकेट खोकर सिर्फ 28 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed