फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   live scorecard and updates between england vs west indies match from world cup 2019

World Cup 2019: रूट के आगे नतमस्तक हुई वेस्टइंडीज, इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता मैच

Fri, 14 Jun 2019 10:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 14 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
live scorecard and updates between england vs west indies match from world cup 2019
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

प्लेयर ऑफ द मैच जो रूट के ऑलराउंड खेल (नाबाद 100 रन और 2 विकेट) के बूते इंग्लैंड ने विश्व कप 2019 में शुक्रवार को वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी। इस एकतरफा जीत के साथ ही मेजबान इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे क्रम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


यह मौजूदा विश्व कप में जो रूट के बल्ले से निकला दूसरा शतक था। नियमित ओपनर जेसन रॉय के चोटिल होने के बाद जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरुआत करने आए रूट आज रंग में नजर आए। 213 के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरंगी टीम ने 101 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज को यह मुकाबला जीतने के लिए शुरुआती विकेट की तलाश थी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो-रूट ने मिलकर हर गेंदबाज की धुनाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन


14.4 ओवर्स में आखिरकार शैनन गैब्रिएल ने एक शॉर्ट पिच गेंद पर बेयरस्टो को निपटाया। 46 गेंदों में 45 रन के स्कोर पर ब्रैथवेट ने उन्हें थर्ड मैन पर लपका। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने सभी को चौंकाते हुए तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को तीसरे क्रम पर भेजा।

यहां से जो रूट ने क्रिस वोक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इस बीच वोक्स 40 रन के स्कोर पर गैब्रिएल के दूसरे शिकार बने। नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स के साथ मिलकर रूट ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

अपनी इस शतकीय पारी में रूट ने 11 चौके की मदद से 94 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। बल्लेबाजी के अलावा इंग्लैंड की गेंदबाजी भी अच्छी रही। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट चटकाए। जो रूट ने 2 विकेट लिए। लियाम प्लंकेट और क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की पारी

live scorecard and updates between england vs west indies match from world cup 2019
आंद्रे रसेल - फोटो : फाइल फोटो

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत इंग्लिश पेसर क्रिस वोक्स ने खराब की। मैच के तीसरे ही ओवर में वोक्स ने एविन लुईस को क्लीन बोल्ड कर कैरेबियाई टीम को पहला झटका दिया। पिछले मैच से बाहर होने के बाद वापसी कर रहे एविन लुईस 8 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने। 

4 रन के योग पर पहला विकेट गिरने के बाद गेल ने शाई होप के साथ पारी संभालने की कोशिश की। अपनी धुआंधार छवि के विपरित खेलते हुए गेल संभलकर खेल रहे थे। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब टीम का स्कोर 54 रन था, तब लियाम प्लंकेट ने गेल को बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए।

टीम इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि अगले ही ओवर में शाई होप भी चलते बने। 30 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे होप को मार्क वुड ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद क्रीज पर आए दो नए बल्लेबाज निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमेयर ने चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। 

विकेट न गिरता देख कप्तान इयोन मॉर्गन ने बड़ा दांव खेलते हुए गेंद जो रूट को थमा दी। तीसरे नंबर के बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान रूट ने इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले हेटमेयर (39) को निपटाया फिर अपने अगले ही ओवर में कप्तान जेसन होल्डर (09) को भी चलता कर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी।

टीम की आखिरी उम्मीद आंद्रे रसेल ने भी निराश ही किया। क्रीज पर संभलकर खेलना छोड़, बड़े शॉट की फिराक में 37वें ओवर में वह भी आउट हो गए। इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरते गए। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया।

दोनों टीम की प्लेइंग XI इस प्रकार है

live scorecard and updates between england vs west indies match from world cup 2019
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड

वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, इविन लुइस, शे होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल, ओशाने थॉमस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed