RCB ने RR को चटाई धूल, खिताब से बस दो कदम दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 के दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को 71 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
अब आरसीबी का मुकाबला फाइनल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रांची में होगा। इन दोनों में से विजेता टीम फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में उतरेगी। आरसीबी के 4 विकेट पर 180 रनों के जवाब में राजस्थान 109 रन ही बना सकी।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
आरसीबी के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेकार रही। दूसरे ओवर में ही टीम ने अपने ओपनर शेन वॉटसन (10) का विकेट खोया। अजिंक्य रहाणे (42) के साथ बल्लेबाजी करने संजू सैमसन (5) ज्यादा नहीं टिके। तब क्रीज पर आए कप्तान स्टीवन स्मिथ (12) ने रहाण के साथ टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही जल्दी आउट हो गए।
हालांकि रहाणे एक छोर से कुछ देर मैदान में टिके रहे। लेकिन रन बनाने में वह भी पीछे रहे। उनके साथ बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज मैदान में टिकने में सफल नहीं रहे। 12वें ओवर में करुण नायर (12) हर्षल पटेल का दूसरा और टीम का चौथा शिकार हुए। इस बीच रहाणे के रुप में आरसीबी को पांचवीं सफलता मिली। अगले ओवर मे पहले जेम्स फॉकनर (4) फिर स्टुअर्ट बिन्नी (0) आउट हुए। राजस्थान ने अपने आखिरी तीन विकेट 10 रन पर गंवाए।
एबी-मनदीप की सेंचुरी ने RCB को उबारा
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला आरसीबी के लिए मिला-जुला रहा। कप्तान विराट कोहली (12) और क्रिस गेल (27) ने ठीक-ठाक शुरुआत दी। गेल शुरुआत में अपने आतिश अंदाज में दिख रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने उन्हें बोल्ड कर अपनी टीम को पहली राहत दी। कुलकर्णी यही नहीं रुके, अपने अगले ओवर में उन्होंने कोहली को कॉट एंड बोल्ड कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया।
दो झटके खाने के बाद अचानक बैकफुट में आई आरसीबी को एबी डीविलियर्स (66) और मनदीप सिंह (नाबाद 54) ने संभाला। शुरुआत में एबी धीमे नजर आए लेकिन 15वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर वापसी की। एबी ने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी के बाद एबी नहीं रुके और तेज बाउंड्री के साथ स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया।
एबी के साथ-साथ मनदीप भी पूरी लय में दिखे। मनदीप ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारो हिट लगाए। दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी रही। 19वें ओवर में एबी रन आउट हुए। एबी ने अपनी पारी में 4 छक्के और 4चौके लगाए। एबी के बाद मनदीप ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की।