फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: pakistan vs west indies world cup 2015 match

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को डेढ़ सेंचुरी से हराया

Sat, 21 Feb 2015 10:54 AM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
LIVE: pakistan vs west indies world cup 2015 match

न्यूजीलैंड के क्रिस्टचर्च ग्राउंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के 10 वें मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 150 रनों से रौंद दिया। वेस्टइंडीज के 310 रनों का पीछा करते हुए पूरी पाक टीम 160 रन पर ढ़ेर हो गई।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पाकिस्तान को टीम इंडिया ने बुरी तरह हराया था। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। लेकिन पहले गेंदबाजी करने का निर्णय गलत साबित हुआ।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के 310 रनों का पीछा करते हुए पाक टीम की शुरूआत वेस्टइंडीज से भी खराब रही। महज एक रन पर पाक टीम के चार बल्लेबाज आउट हो गए।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेरोन टेलर ने पाक टीम के 3 बल्लेबाजों को बिना कोई खाता खोले आउट किया। इनमें नासिर जमशेद, युनूस खान और हरीश सोहेल शामिल है।

इसके बाद जेसोन होल्डर ने अहमद शहजाद (1) को आउट किया। टीम का स्कोर कुछ आगे ही बढ़ पाया था कि 25 रन के स्कोर पर कप्तान मिसबाह उल हक मात्र 7 रन बनाकर आंद्रे रसेल के शिकार बन गए। मिसबाह के आउट होते ही टीम की जीतने की रही सही कसर भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 रनों पर 5 विकेट गंवाने के बाद उमर अकमल और सोहेब मकसूद ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इस बीच मकसूद ने अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन उसके तुरंत बाद ही वह डैरेन सैमी के शिकार बन गए। उसके बाद पाक टीम का सातवां विकेट उमर अकमल के रुप में गिरा। वह 59 के निजी स्कोर पर आंद्रे रसेल का शिकार बने।

इस वक्त टीम का स्कोर 139 रन था। कुछ देर बाद वाहेब रियाज (3) और शाहिद आफरीदी (28) रन बनाकर आउट हो गए। रियाज को आंद्रे रसेल ने आउट किया जबकि आफरीदी को सुलेमान बेन ने आउट किया। आखिरी विकेट भी बेन को ही मिला। बेन ने सोहेल खान (2) को आउट किया।

मैच के हीरो आंद्रे रसेल रहे। उन्होंने 42 रनों की तूफानी पारी के अलावा पाक टीम के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। रसेल के अलावा टेलर को भी तीन विकेट मिले। जबकि बेन को दो और होल्डर और सैमी को एक-एक सफलता मिली।

शुरूआती झटकों के बाद संभली वेस्टइंडीज

LIVE: pakistan vs west indies world cup 2015 match

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को बड़ा और पहला झटका तब लगा जब उनका सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल मात्र 4रन के स्कोर पर मोहम्मद इरफान की खतरनाक गेंद का शिकार हो गए।

उसके तुरंत बाद ही टीम के दूसरे ओपनर ड्वेन स्मिथ 23 रन बनाकर चलते बने। सोहेल खान ने आउट किया।

लेकिन दो विकेट गिर जाने के बाद वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला। डैरेन ब्रावो (49) और मारलोन सैमुल्स (38) ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। लेकिन दोनों ज्यादा देर ‌क्रीज पर नहीं टिक पाए।

पहले सैमुल्स को तेज गेंदबाज हरीश सोहेल ने चलता किया फिर ब्रावो रिटायर हर्ट हो गए। हालांकि रिटायर हर्ट होने से पहले ब्रावो ने दिनेश रामदीन के साथ 49 रनों की साझेदारी की।

रामदीन ने तेज गति से खेलते हुए 7 चौकों की मदद से शानदार अर्धशतक जमाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन फिफ्टी लगाने के तुंरत बाद 51 के स्कोर पर वह हरीश सोहेल का शिकार बन गए।

28 रन के स्कोर पर डैरेन सैमी वाहेब रियाज की गेंद पर आउट हुए। सैमी के बाद क्रीज पर खेलने पहुंचे आंद्र रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से मात्र 13 गेंदों में 42 रन कूट डाले। मैच की आखिरी गेंद पर लेंडिल सिमंस (50) रन आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed