फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Pakistan Vs South africa In World Cup

टीम इंडिया के बाद पाक ने भी दक्षिण अफ्रीका को धोया

Sat, 07 Mar 2015 03:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Mar 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Pakistan Vs South africa In World Cup

ऑकलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में बारिश से बाधित होने के बाद पाक के तेज गेंदबाजों ने मैच को और शानदार बना दिया। तेज गेंदबाजों के लाजवाब प्रदर्शन के दम पर पाक ने वर्ल्ड कप में मजबूत कही जाने वाले दक्षिण अफ्रीका को आसानी से हरा दिया है।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


डकवर्थ लुइस नियम के तहत 47 ओवरों में मिले 232 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 33.3 ओवरों में ही 202 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफ्रीकी टीम की ओर से कप्तान एबी डीविलियर्स ने 58 गेंदों में 77 रनों (7 चौका और 5 छक्का) की पारी खेली, लेकिन नौंवें विकेट के रूप में उनके आउट होने के बाद टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी पड़ गया। पाक की ओर से तेज गेंदबाजों राहत अली, वहाब रियाज और मोहम्मद इरफान ने 3-3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 46.4 ओवर में 222 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 47 ओवर में 232 रनों का लक्ष्य दिया गया। पाक के लिए कप्तान मिस्बाह-उल-हक (56) ने सर्वाधिक योगदान दिया।

हालांकि मिस्बाह एक बार फिर वनडे में अपने शतक से दूर रह गए। उन्होंने अपने 160वें मैच की 147वीं पारी में 42वां अर्धशतक लगाया। इस पारी के बाद भी सबसे ज्यादा वनडे मैच और सर्वाधिक फिफ्टी के अलावा 5 हजार से ज्यादा रन बनाने के बावजूद एक भी शतक नहीं लगा पाने का उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड और मजबूत हो गया है। अफ्रीकी टीम की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 3 विकेट झटके। जबकि कायली एबॉट और मोर्ने मोर्कल को 2-2 सफलता मिली।

पाक की पारी के दौरान 2 बार बारिश ने खेल में बाधा डाली। बारिश से काफी समय नुकसान होने के बाद अंपायरों ने ओवरों की संख्या घटाकर 47-47 ओवरों का कर दिया।

इस जोरदार जीत के बाद पाक पूल-बी की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर आ गया है। पहले स्थान पर टीम इंडिया और दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका विराजमान है। पाक की 5 मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि अफ्रीकी टीम की इतने ही मैचों में यह दूसरी हार है। पाक से पहले टीम इंडिया भी दक्षिण अफ्रीका को हरा चुकी है।

47वें ओवर में आउट हो गई पाक की पूरी टीम

LIVE: Pakistan Vs South africa In World Cup

दक्षिण अफ्रीका से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाक ने अपनी पारी की शुरुआत सरफराज अहमद और अहमद शहजाद के साथ की। पाक की यह जोड़ी वर्ल्ड कप में अपनी टीम की सबसे सफल जोड़ी है लेकिन वह टीम को एक बेहतरीन शुरुआत नहीं दिला सकी। नौंवें ओवर में यह जोड़ी 30 रन पर टूट गई। कायली एबॉट की गेंद पर शहजाद बड़ा शॉट खेलने का प्रयास में गेंद को हवा में उछाल बैठे जिसे मिडविकेट की दिशा में खड़े डेल स्टेन ने उलटी दिशा में दौड़ते हुए शानदार प्रयास से लपक लिया।

इसके बाद सरफराज का साथ देने अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान क्रीज पर आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 62 रनों ‌की साझेदारी कर टीम को सौ के करीब पहुंचा दिया लेकिन अपनी पारी में 3 शानदार छक्का जमाने वाले सरफराज 2 रन लेने के चक्कर में दूसरे रन पर रन आउट हो गए। वह 49 रन बनाकर रन आउट हो गए।

पाक को तीसरा झटका यूनिस के रूप में लगा जो 37 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्हें एबी डीविलियर्स ने कैच आउट कराया। इसके बाद सोहैब मकसूद भी 8 रन के निजी स्कोर पर एबॉट की गेंद पर कैच आउट हो गए। पाक ने अपने 4 विकेट 32 ओवर में 156 रन पर गंवा दिए।

इसके बाद मैच में दूसरी बार बारिश ने खलल डाल दिया और ओवरों की संख्या घटाकर 47-47 ओवरों का कर दिया। लेकिन अंत में तेजी रन बनाने के चक्कर में पाक की पूरी टीम 47वें ओवर में 222 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान मिस्‍बाह-उल-हक ने 56 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

जबर्दस्त उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम हारी

LIVE: Pakistan Vs South africa In World Cup

पाकिस्तान ने जब डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 47 ओवरों में 232 रनों का लक्ष्य दिया तो सभी को यही लग रहा था कि अफ्रीकी टीम यह मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन इस बार पाक गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया।

क्रिकेट जगत के सबसे लंबे और तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक (0) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पाक को पहली सफलता दिला दी। वहीं इस झटके के बाद हाशिम अमला और फैफ डु प्लेसिस ने तेजी से खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर अफ्रीकी टीम को संभाल लिया। तेज गेंदबाज राहत अली ने 10वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने प्लेसिस को 27 रन पर विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में वहाब रियाज ने अमला (38) का विकेट झटक लिया।

दोहरे झटकों से अफ्रीकी टीम अभी संभल ही रही थी कि 13वें ओवर में नए बल्लेबाज रोली रोसोउ (6) को भी वहाब ने अपना शिकार बना लिया। इन सफलताओं से पाक टीम ने अपना आक्रमण और तेज कर दिया। गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी का सिलसिला जारी रखा और डेविड मिलर को खाता खोलने से पहले ही राहत अली ने पगबाधा कर दिया। अफ्रीका ने अपने 4 विकेट 11 रन के अंदर गंवा दिए। इसके बाद जेपी डुमिनी (12) और डेल स्टेन (16) भी सस्ते में आउट हो गए। 5 विकेट महज 35 रनों पर गंवाने से उस पर हार का संकट मंडरा रहा था।

लेकिन अफ्रीकी टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि कप्तान एबी डीविलियर्स (77) एक छोर पर टिके और कायली एबॉट के साथ आठवें विकेट के लिए 5.2 ओवर में 34 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को राहत अली ने कैच आउट करा कर तोड़ा। इससे पहले डीविलियर्स ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ दिया। जब तक वह क्रीज पर थे टीम की उम्मीद बनी हुई थी उन्होंने टीम को 200 के पार भी पहुंचा दिया।

लेकिन वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। सोहैल खान ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराया। इसके बाद पाक के लिए अंतिम विकेट वहाब ने इमरान ताहिर को कैच आउट कराकर टीम को बड़ी जीत दिला दी। इस विकेट के ‌साथ ही पाक ने यह मैच 29 रनों से जी‌त लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed