{"_id":"173c25a03d13be7bf043648d95d926ec","slug":"live-melbourne-test-s-4th-day-begain-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन का खेल खत्म, भारत पर 326 रनों की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे दिन का खेल खत्म, भारत पर 326 रनों की बढ़त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 29 Dec 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच अब बेहद रोमांचक हो चला है। खेल के अंतिम दिन भारत को अब अपने बल्लेबाजों से जोरदार प्रदर्शन की आस होगी। भारत को यह मैच जीतने सवा तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना होगा।
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 261 रन बना लिए थे। उस समय क्रीज पर शॉन मार्श 62 और रेयान हैरिस 8 रन पर खेल रहे थे। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम की कुल बढ़त 326 रनों की हो चुकी है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव के अलावा आर अश्विन ने भी 2-2 विकेट झटके। एक सफलता मोहम्मद शमी के हाथ लगी।
इससे पहले भारत की पहली पारी महज 3 रनों के अंदर सिमट गई। उसकी ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 169 रन बनाए जबकि अजिंक्य रहाणे ने 147 रनों का योगदान दिया। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया भारत से 2-0 से आगे है और सीरीज कब्जाने के लिए उसे यह मैच सिर्फ ड्रॉ कराना होगा।
चौथे दिन 15 गेंदों के आउट हो गई भारतीय टीम
चौथे दिन भारत को उम्मीद थी कि उसके पुछल्ले बल्लेबाज कुछ रन बनाएंगे जिससे ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त बनाने में कामयाब न रहे, लेकिन उसकी उम्मीदों को पहला झटका दूसरी ही गेंद पर लग गया। भारत के अंतिम 2 विकेट महज 15 गेंदों के अंदर 3 रन जोड़कर गिर गए।
तीसरे दिन भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर विराट कोहली (169) के आउट होने के बाद चौथे दिन पारी को आगे बढ़ाने उमेश यादव मोहम्मद शमी के साथ क्रीज पर आए। लेकिन वह दिन की दूसरी ही गेंद पर विकेट के पीछे ब्रैड हैडिन के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन जो तीसरे दिन विकेट के लिए तरसते रहे और उन्हें दिन के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली का विकेट मिला। कोहली के आउट होते ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया।
इसके बाद चौथे दिन जॉनसन ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर उमेश को कैच आउट करा दिया। क्रीज पर आई जोड़ी भी कुछ नहीं कर सकी। मोहम्मद शमी (12) ही आज 3 रन बना सके। लेकिन वह भी जॉनसन के अगले ओवर में कैच आउट हो गए। इशांत शर्मा खाता खोले बगैर ही नाबाद रहे।

दो सौ से पहले ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन के शुरुआती 3 ओवर में ही भारतीय पारी के सिमट जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया को 65 रनों की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी शुरू करने आई ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी (क्रिस रोजर्स और डेविड वॉर्नर) ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए।
दोनों ने 14 ओवर के अंदर ही 50 रन जोड़ लिए। हालांकि आर अश्विन ने 15वें ओवर में वॉर्नर को 40 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रोजर्स ने शेन वॉटसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और लंच तक स्कोर एक विकेट पर 90 रन तक ले गए। लंच के बाद बारिश शुरू हो जाने से खेल काफी देर तक बाधित रहा और जब खेल दुबारा शुरू हुआ तो शिखर धवन ने रोजर्स का आसान कैच टपका दिया। धवन का क्षेत्ररक्षण सीरीज में बेहद खराब रहा है और अब तक कई कैच छोड़ चुके हैं।
जीवनदान पाने के बाद रोजर्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनका सीरीज में लगतार चौथा अर्धशतक है। इस बीच इशांत शर्मा ने शेन वॉटसन (17) को कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। वॉटसन के जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान स्टीवन स्मिथ इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके और उमेश यादव की गेंद पर 14 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
अश्विन ने सलामी बल्लेबाज रोजर्स को बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे जोए बर्न्स के लिए यह मैच अच्छा साबित नहीं हुआ और दूसरी पारी में 9 रन बनाकर इशांत के दूसरे शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय गेंदबाजों ने ब्रैड हैडिन (13) और मिचेल जॉनसन (15) को भी पवेलियन भेज दिया।
हालांकि दूसरा छोर संभालते हुए शॉन मार्श ने अर्धशतक ठोक दिया और हैरिस के साथ खेलते हुए टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया। ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट 176 रन पर ही गिर गए थे।