फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: ireland vs zimbabwe, world cup 2015

रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड ने जिम्बाव्वे को 5 रनों से पीटा

Sat, 07 Mar 2015 08:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Mar 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
LIVE: ireland vs zimbabwe, world cup 2015

होबार्ट में हुए वर्ल्ड कप के रोमांचक मैच में जिम्बाव्बे का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय गलत साबित हुआ। आयरलैंड के 331 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाव्वे 50 ओवरों में - रन ही बना सकी। इस तरह आयरलैंड यह मैच 5 रन से जीत गया।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैड टीम की शुरूआत खराब रही। टीम को पहला झटका उनके सलामी बल्लेबाज पॉल स्टरलिंग (10) के रूप में लगा। कुछ देर बाद दूसरे विकेट के रूप में टीम ने कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड का विकेट गंवाया।
विज्ञापन


उसके बाद टीम के बल्लेबाज एड जोयसे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से शानदार शतक ठोका। जिम्बाव्बे ने आयरलैंड को तीसरा झटका एड जोएस (112) के रूप में लगा। इससे पहले उन्होंने एंडी बालबिरने के साथ टीम की सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 138 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड को चौथा झटका टीम के स्टार बल्लेबाज केविन ओ ब्रॉयन के रूप में लगा। ब्रॉयन के आउट होने के बाद क्रीज पर गैरी विल्सन पहुंचे। आतिशी पारी खेलते हुए उन्होंने जिम्बाव्बे के गेंदबाजों को छकाया। दोनों ने टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। लेकिन जब टीम का स्कोर 308 पहुंचा विल्सन 25 रन बनाकर आउट हो गए।

जॉन मूनी (10) के रूप में टीम ने अपना छठा विकेट गंवाया। उसके बाद नॉथन ओ ब्रॉयन (2) चलते बने। आयरलैंड का आठवां और आखिरी विकेट बालबिरने के रूप में लगा। बालबिरने शतक बनाने से चूक गए और 97 के स्कोर पर रन आउट हुए। इस तरह आयरलैंड ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 331 रन बनाए।

आयरलैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाव्वे टीम की शुरूआत भी खराब रही। 32 रन के स्कोर पर टीम अपने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा बैठी। कुछ देर बाद हिमल्टन के रूप में जिम्बाव्वे को तीसरा झटका लगा। फिर 11 रन बनाकर सोलोमन मिरे भी आउट हो गए।

इस वक्त आयरलैंड के गेंदबाज जिम्बाव्वे के बल्लेबाजों पर हावी हो गए लेकिन टीम के कप्तान ब्रैंडन टेलर और सीन विलियम्स ने पारी को संभाला और विकेट गिरने पर कुछ देर के लिए रोक लगा दी। दोनों बल्लेबाजों ने आयरिश गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बैटिंग की और मैदान के चारो ओर हिट लगाई।

टेलर ने मात्र 79 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से सेंचुरी लगाई। वहीं दूसरी छोर से बल्लेबाजी कर रहे विलियम्स ने भी अपना अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी हुई। टेलर (121) के रूप में जिम्बाव्वे को पांचवां झटका लगा।


जिम्बाव्वे को छठा झटका आयरिश गेंदबाज एंडी मैक ब्रॉयन ने दिया। विलियम्स दुर्भायशाली रहे और शतक से 4 रन से चूक गए। उसके तुरंत बाद आयरिश गेंदबाज जॉन मूनी  ने जिम्बाव्वे को आठवां झटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed