फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE IPL 2019 CSK vs RCB: score of Chennai super kings vs Royal Challengers Bangalore

IPL 2019: धोनी की चेन्नई ने सात विकेट से जीता पहला मैच, 'विराट सेना' हुई परास्त

Sun, 24 Mar 2019 06:33 AM IST
Avdhesh Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
LIVE IPL 2019 CSK vs RCB: score of Chennai super kings vs Royal Challengers Bangalore
अंबाती रायुडू - फोटो : file photo

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते चेन्नई ने अपने घर एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में बैंगलोर को सात विकेट से मात दी। चेन्नई 5वीं बार टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रही थी। आज के मुकाबले को मिलाकर उसने 5 में से तीन बार जीत हासिल की। 2009 में मुंबई इंडियंस, 2011 में कोलकाता नाइटराइडर्स, 2012 और 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेला। इसमें से 2009 और 2012 में वह हार गई थी।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर महज 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में चेन्नई ने 14 गेंद शेष रहते ही सात विकेट से ओपनिंग मुकाबला अपने नाम किया। केदार जाधव (13) और रविंद्र जडेजा (6) नाबाद लौटे। इसके पहले टर्निंग विकेट पर चेन्नई के ही हरभजन सिंह-इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट लेकर बैंगलोर को बैकफुट पर ला दिया था।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी विराट कोहली की अगुवाई वाली यह टीम खराब शुरुआत से अंत तक नहीं उबर पाई। सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (29) को छोड़कर कोई भी दूसरा बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भज्जी-ताहिर का धमाल


एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। हरभजन सिंह, इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 2 तो एक विकेट ड्वेन ब्रावो के खाते में आया। बैंगलोर की ओर से सर्वाधिक 29 रन पार्थिव पटेल ने बनाए। ड्वेन ब्रावो ने अपने पहले और पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर पटेल को केदार जाधव के हाथों कैच करवाकर बैंगलोर की पारी को 70 रन पर ढेर कर दिया।


ओपनिंग करने उतरे कप्तान कोहली पहले तो टीम को तेज शुरुआत दिलाने में नाकामयाब रहे, बाद में रनगति बढाने की फिराक में अपना विकेट भी गंवा बैठे। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने डीप मिड विकेट पर कोहली को जडेजा के हाथों लपकवाया। विराट ने 12 गेंदों में 6 रन की बेहद धीमी पारी खेली। अपने अगले ही ओवर में भज्जी ने एक बार फिर कमाल दिखाया। नए बल्लेबाज मोईन अली को अपनी ही गेंद पर 9 रन के निजी स्कोर पर लपक लिया। अपना तीसरा और टीम का आठवां ओवर लेकर आए हरभजन ने बैंगलोर की कमर ही तोड़ दी। पहली ही गेंद पर इमरान ताहिर ने एबी डीविलियर्स को कैच छोड़ दिया। इससे पहले कि एबी खतरनाक साबित होते अगली ही गेंद पर भज्जी ने जडेजा के हाथों कैच कराकर मिस्टर 360 को डगआउट लौटाया। एबी ने आउट होने से पहले 10 गेंदों में 9 रन की धीमी पारी खेली। अब टीम को संभालने की जिम्मेदारी अपना पहला आईपीएल खेल रहे शिमरोन हेटमेयर पर थी, लेकिन अपनी दूसरी ही गेंद पर वे रनआउट हो गए। इसके बाद टीम का 10वां और अपना पहला ओवर फेंक रहे लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने युवा शिवम दुबे (2) को चलता किया। अगले ओवर में जडेजा ने ग्रैंडहोम (4) को चलता किया। एक छोर से विकेट गिरते रहते तो दूसरी ओर पार्थिव पटेल टिके रहे।

ऐसी है दोनों टीम:

इसके पहले चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ओपनिंग मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है।

चेन्नई: शेन वॉटसन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चहार, हरभजन सिंह।

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, मोईन अली, शिमरोन हेटमेयर, एबी डीविलियर्स, शिवम दुबे, कॉलिन डी ग्रांडहोम, युजवेंद चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, उमेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed