फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: IndVsEng: 2nd test Vishakhapattnam day 1

IndVsEng: पहले दिन का खेल टीम इंडिया के नाम, कोहली बड़े स्कोर की ओर

Thu, 17 Nov 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
LIVE: IndVsEng: 2nd test Vishakhapattnam day 1
विराट कोहली - फोटो : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 317 रन बनाए। विराट कोहली 153 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे अलावा चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 119 रनकर आउट हुए। इंग्लैंड के गेंजबाजों की बात की जाए तो जेम्स एंडरसन के अलावा कोई भी इंग्लिश गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका।
विज्ञापन


दिन की शुरुआत में भारत ने पहले 5 ओवरों में 2 विकेट गंवा दिए। पहले लोकेश राहुल शून्य पर ब्रॉड का शिकार बने और फिर 20 रन बनाकर मुरली विजय एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद पुजारा और कोहली ने जमकर रन कूटे। दोनों ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गंवाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 226 रन जोड़े। पुजारा ने छक्का मारकर अपनी सेंचुरी पूरी की। पुजारा ने लगातार तीसरे मैच में तीसरा शतक पूरा किया।
विज्ञापन

  
वहीं पुजारा के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे मैदान पर आए और कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन रन जोड़े। अजिंक्य रहाणे 23 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का तीसरा शिकार बने। इंग्लैंड के लिए एंडरसन ने 3 और ब्रॉड ने एक विकेट लिया। इंग्लिश स्पिनरों को पहले दिन एक भी विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


SCORECARD

पुजारा की लगातार तीसरे मैच में तीसरी सेंचुरी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में 101 रन बनाने वाले पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी 124 रन बनाए थे। मजे की बात यह है कि इंदौर, राजकोट और विशाखापट्नम के मैदानों पर पहला मैच था। 


भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। अमित मिश्रा और गौतम गंभीर की जगह जयंत यादव लोकेश राहुल को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की टीम में क्रिस वोक्स की जगह जेम्श एंडरसन को अंतिम 11 को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed