आखिरी मुकाबला हारा भारत, जिम्बाब्वे ने चटाई धूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरारे में हुए दूसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया की घर वापसी बेहद खराब रही। आखिरी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा और सीरीज ड्रॉ रही।
आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं चले। टीम का ऊपरी क्रम नहीं चल पाया। भारत की ओर से सर्वाधिक रन रॉबिन उथप्पा ने बनाए। उन्होंने 25 गेंदों में 9 चौके लगाकर 42 रन बनाए। इससे पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 3-0 से शिकस्त दी थी।
जिम्बाब्वे ने भारतीय गेंदबाजों का निकाला पसीना
इससे पहले सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम ने 9 के रन रेट के हिसाब से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
हालांकि 4वें ओवर में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने डेब्यू विकेट लेकर जिम्बाब्वे को पहला झटका देकर रोक लगाने की कोशिश जरुर की। कुछ देर बाद मोहित शर्मा और फिर अक्षर पटेल ने दूसरी और तीसरी सफलता ली। जिम्बाब्वे टीम के कार्यवाहक कप्तान सिंकंदर रजा (8) आखिरी मुकाबले में फ्लॉप रहे।
इस बीच 7वें ओवर में जिम्बाब्वे ने 50 रन और 14 वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। टीम के सलामी बल्लेबाज चामू चिबाबा (67) एक तरफ से भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। चिबाबा ने 38 गेंदों 7 चौके लगाकर करियर की 4वीं फिफ्टी पूरी की।
स्टुअर्ट बिन्नी को चौथी सफलता मिली। भुवनेश्वर कुमार ने चिबाबा को बोल्ड कर टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। आखिरी ओवर में मोहित कुमार ने एक और सफलता हासिल की। जिम्बाब्वे की ओर से कुल 13 चौके और 1 छक्के लगे।
गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजी में भी नहीं कर पाए कमाल
जिम्बाब्वे के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर रन आउट हुए। उनके बाद मुरली विजय (13) चलते बने। हालांकि इससे पहले उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रॉबिन उथप्पा (42) के साथ फिफ्टी रनों की साझेदारी पूरी की।
जिम्बाब्वे के फिरकी गेंदबाज ग्रीम क्रीमर ने एक ही ओवर में पहले मुरली फिर मनीष पांडे (0) को आउट किया। अगले ओवर में रॉबिन उथप्पा कैच एंड बोल्ड का शिकार हुए। केदार जाधव ने 5 रन बनाए। टीम इंडिया ने 9 ओवर में अपने पांच विकेट गंवाए।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ लड़खड़ाई भारतीय पारी को संभाला। टी-20 में डेब्यू करते हुए सैमसन ने टिककर खेलने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। स्टुअर्ट बिन्नी के रुप में टीम इंडिया ने छठा और सैमसन के रुप में सातवां विकेट गंवाया। अक्षर पटेल जिम्बाब्वे के आठवां शिकार हुए।