फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Westindies, 4th ODI.

कोहली का शतक, टीम इंडिया ने जीती सीरीज

Sat, 18 Oct 2014 11:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Oct 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Westindies, 4th ODI.
यूं तो वनडे सीरीज से पहले ही वेस्टइंडीज बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच विवाद जारी था लेकिन धर्मशाला में कैरेबियाई खिलाड़ियों के बगावती तेवर ने सभी को चौंका दिया। खूबसूरत वादियों के बीच प्रशंसकों को सीरीज के चौथे वनडे में जोरदार मुकाबले की आस थी लेकिन विंडीज टीम ने इस मैच के बाद भारत का दौरा रद्द करने का ऐलान कर दिया जिससे यह मैच सीरीज का आखिरी मैच बन गया जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली (127) के बल्ले से शतक निकला जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कोहली के अलावा सुरेश रैना (71) और अजिंक्य रहाणे (68) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में मार्लोन सैमुअल्स (112 रन, 106 गेंद, 9 चौका और 6 छक्का) ने साहसिक बल्लेबाजी का नजारा जरूर पेश किया लेकिन वह टीम को जीत के करीब भी नहीं पहुंचा सके और पूरी टीम 48.1 ओवर में 271 रन ही बना पाई और उसे 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

रवींद्र जडेजा को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

दौरा बीच में ही रद्द होने से 5 मैचों के बजाए 4 मैचों की हुई वनडे सीरीज पर भारत ने 2-1 से कब्जा जमा लिया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह 250वां मैच था, लेकिन वह बल्ले से कमाल नहीं कर सके।

लय में दिखी भारत की सलामी जोड़ी

LIVE: India Vs Westindies, 4th ODI.
विंडीज टीम से पहले बल्‍लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद भारत की सलामी जोड़ी ने जोरदार प्रदर्शन किया। ओपनर अजिंक्य रहाणे (68) और शिखर धवन (35) की जोड़ी ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने शुरू किए। शुरुआत में धवन काफी आक्रामक दिखे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 70 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली।

जोरदार बल्‍लेबाजी कर रहे धवन आंद्रे रसेल की गेंद को पुल करने के चक्कर में ड्वेन ब्रॉवो को कैच थमा बैठे और वह कैच आउट हो गए। धवन के जाने के बाद रहाणे ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को और मजबूती दी।

इस बीच रहाणे ने अपनी शादी के बाद पहला अर्धशतक जमा दिया। सुलेमान बेन की गेंद पर पगबाधा होने से पहले उन्होंने 79 गेंदों में 7 चौके की मदद से 68 रन बनाए। भारत ने 27वें ओवर में ही 140 से ज्यादा रन बना लिए थे।

रहाणे और रैना की फिफ्टी के बाद कोहली का शतक

LIVE: India Vs Westindies, 4th ODI.
पिछले मैच में अर्धशतक जमाकर लय में लौटे विराट कोहली ने पिछले मैच वाली लय को कायम रखा और अजिंक्य रहाणे के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने के बाद उन्होंने सुरेश रैना के साथ 138 रनों की शतकीय साझेदारी की।

कोहली आज लंबे समय बाद बड़ी पारी खेलने के मूड में दिखे और हर गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। कोहली ने सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक में तब्दील कर दिया। उन्होंने 25 वनडे मैच के बाद अपना पहला और करियर का 20वां वनडे शतक लगाया।

दूसरे छोर पर टिके सुरेश रैना ने भी गजब की पारी खेली और सिर्फ 58 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों के दम पर 71 रन बनाए। वह जेरोम टेलर की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश रामदीन के हाथों लपके गए। कोहली जहां तेजी से रन बना रहे थे वहीं मध्य क्रम में कप्तान धोनी (6) और रवींद्र जडेजा (2) बड़ा योगदान नहीं कर सके।

114 गेंदों में 127 रनों की पारी खेलने के बाद कोहली भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए।

सैमुअल्स को छोड़ बाकी फ्लॉप हो गए

LIVE: India Vs Westindies, 4th ODI.
टीम इंडिया से मिले 331 रनों के विशाल लक्ष्य के आगे विंडीज की शुरुआत बहुत खराब हुई और दूसरे ओवर में ही उमेश यादव ने ड्वेन स्मिथ को खाता खोले बगैर ही कैच आउट करा दिया। इसके थोड़ी देर बाद भुवनेश्वर कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड (6) को कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखा दिया।

खराब शुरुआत के बाद ओपनर डेरेन ब्रॉवो (40) और मार्लोन सैमुअल्स (112) ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर थोड़ी राहत देने की कोशिश की लेकिन साझेदारी बनाने के चक्कर में रन ‌गति काफी धीमी हो गई। युवा गेंदबाज अक्षर पटेल ने ब्रॉवो को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद दिनेश रामदीन (9), कप्तान ड्वेन ब्रॉवो (0) और डेरेन सैमी (16) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सस्ते में आउट हो गए।

हालांकि दूसरे छोर पर सैमुअल्स ने कुछ बड़े शॉट लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। वह अंतिम बल्‍लेबाज के रूप में आउट हुए।

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

LIVE: India Vs Westindies, 4th ODI.
टीम इंडिया ने अपने पिछली एकादश में एक बदलाव करते हुए लेग स्पिनर अमित मिश्रा की जगह 20 साल के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल को रखा है।

वेस्टइंडीज के कप्‍तान ड्वेन ब्रॉवो ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज रवि रामपॉल की जगह जेसन होल्डर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed